
चेहरे पर झुर्रियां उम्र के साथ होने वाली समस्याओं में सबसे आम है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने इस समस्या से बचने का उपाय ढूंढ निकाला है। खबर को पढ़ें और जानें।
चेहर पर झुर्रियां एक आम समस्या है, जिसका असर उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर दिखने लगता है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के जरिए वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को समझने की कोशिश की और इससे बचने के उपाय को ढूंढ निकाला।
शेफिल्ड यूनिवर्सिटी के शोधर्कर्ताओं मे इनके पनपने की प्रक्रिया को समझने का दावा किया है। उन्होंने पाया है कि उम्र ढलने के साथ स्टेम कोशिकाओं को सक्रिय बनाने की शरीर की क्षमता में गिरावट आने लगती है। इससे नयी कोशिकाओं का विकास नहीं हो पाता और चेहरे पर झुर्रियां उभरने लगती हैं।
शोधकर्ता डॉक्टर झिनशान ली के मुताबिक स्टेम सेल शरीर की मास्टर कोशिकाएं होती हैं, जो किसी भी अन्य कोशिकाओं में बदलने की क्षमता रखती है। ये कोशिकाएं त्वचा के सबसे निचली सतह पर में पायी जाती है और लगातार विभाजित होकर नई कोशिकाओं का निर्माण करती है। लेकन वक्त बीतने साथ इनके की प्रक्रिया धीमी पड़ने लगती है। एक समय ऐसा भी आता है, जब कोशिकाएं पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाती हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां उभरने लगती हैं।
ली के अनुसार उनकी टीम स्टेम कोशिकाओं को सक्रिय बनाए रखने का तरीका खोजने में कामयाब रही है। उसने पाया कि त्वचा को जब कोई नुकसान नहीं पहुंचता है तो स्टेम सेल सक्रिय हो जाती हैं।
टीम ने यह भी पाया कि जब कोशिकाएं नुकसान की भरपाई के लिए जगती हैं तो इनमें बहुत कम ही फिर निष्क्रिय होती है। यानी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर सोई स्टेम कोशिकाओं को भी जगाया जा सकता है।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।