
गर्भावस्ता में महिला का स्वस्थ व पौष्टिक खानपान के साथ उस दौरान सक्रिय रहना भी जरूरी होता है। अक्सर डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिला को कुछ हल्की शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए। यदि आप गर्भवती हैं और आ
गर्भावस्था एक ऐसा समय है, जब महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्ता में महिला का स्वस्थ व पौष्टिक खानपान के साथ उस दौरान सक्रिय रहना भी जरूरी होता है। अक्सर डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिला को कुछ हल्की शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए। जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें और बच्चे का विकास भी अच्छे से हो सके। इसके अलावा, यदि महिला उस दौरान सक्रिय रहती है, तो डिलवरी आसानी से होने में भी मदद मिलती है। लेकिन अधिकतर महिलाएं यह नहीं जानती कि उनके और बच्चे के लिए कौन से व्यायाम करना सुरक्षित हैं।
यदि आप गर्भवती हैं और आप कुछ शारीरिक गतिविधियों की तलाश कर रही हैं, तो आइए हम आपको कुछ कौन सी एक्सरसाइज करना लिए फायदेमंद होगा। इसका जवाब है पानी की एक्सरसाइज, जो आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होंगी। आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान पूल एक्सरसाइज के फायदे।
गर्भावस्था में डायबिटीज का खतरा कम
पूल एक्सरसाइज करने से आपको और आपके बच्चे दोनों को फायदा होता है, यह एक्सरसाइज न केवल महिला को डिलिवरी में आसानी और दर्द को कम करती है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज के खतरे को भी कम करती है। एक अध्ययन के अनुसार, यदि गभर्वती महिला दिन में 30 मिनट के लिए कुछ पानी वाली एक्सरसाइज जैसे पूल एक्सरसाइज करती है, तो उसे गर्भावस्था में डायबिटीज का खतरा नहीं होता।
पैरों में सूजन को कम करती है
पानी वाले व्यायाम गर्भावस्था के दौरान पैरों में होने वाली सूजन को दूर करने में भी मदद्गार है। गर्भावस्था के दौरान आपका बच्चा आपके पेट के निचले आधे हिस्से में रब्लड सर्कुलेशन को रोकता है, जिसकी वजह से पैरों में सूजन आना सामान्य होता है। पानी के व्यायाम से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं बच्चे के दबाव के कारण होने वाली सूजन व ऐंठन को कम करने में मदद मिल भी मदद मिल सकती है। क्योंकि पानी शरीर को भिगोता है और आपके निचले आधे हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है।
बेहतर नींद में मददगार
गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं में अनिद्रा या नींद में कमी की शिकयत देखने को मिलती है। कई बार गर्भावस्था के दौरान पेट में दर्द और बच्चे की हरकत करने की वजह से महिला की नींद उड़ जाती है, ऐसे में आप यदि पूल एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपको बेहतर नींद में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: 30 की उम्र के बाद महिलाएं न करें ये 6 गलतियां, उम्र भर रहेंगी स्वस्थ और सेहतमंद
कमर दर्द से राहत
गर्भावस्था में कमद में दर्द पैरों में सूजन की तरह सामान्य है लेकिन इस दौरान होने पर पीठ दर्द से राहत पाने के लिए कोई भी हीटिंग पैड पीठ दर्द में वास्तव में मददगार साबित नहीं होता है। का मानना है कि पानी वाली एक्सरसाइज जैसे तैराकी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पीठ दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढें: प्रेग्नेंसी के दौरान कार्डियो एक्सरसाइज है महिलाओं के लिए फायदेमंद, इन बातों का रखें ध्यान
मॉर्निंग सिकनेस को कम करे
हर महिला इस स्थिति से जूझती है, गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस से जूझना बहुत ही सामान्य है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं नियमित रूप से पानी वाली एक्सरसाइज करती हैं, उनमें गर्भवती होने के दौरान मॉर्निंग सिकनेस कम महसूस होती है।
Read More Article On Women's Health In hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।