
कई बार आपके और आपके पार्टनर के बीच का मनमुटाव इतना बढ़ जाता है कि रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में भले गलती आपकी न हो मगर समझदारी दिखाते हुए रिश्ते को बिखरने से बचाने की जिम्मेदारी आपकी ही होती है।
रिश्ते हमेशा एक से नहीं रहते। अगर आप किसी के साथ रिलेशन में हैं या आपकी शादी हो चुकी है तो कभी-कभी छोटी-मोटी बात पर मनमुटाव होता ही रहता है। रूठने-मनाने से रिश्तों में ताजगी आती है और ये धीरे-धीरे मजबूत बनते जाते हैं। लेकिन कई बार आपके और आपके पार्टनर के बीच का मनमुटाव इतना बढ़ जाता है कि रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में भले गलती आपकी न हो मगर समझदारी दिखाते हुए रिश्ते को बिखरने से बचाने की जिम्मेदारी आपकी ही होती है। कई बार ये नाराजगी इस हद तक होती है कि आपके पार्टनर आपका फोन नहीं उठाते, फोन काट देते हैं या मैसेज का जवाब नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में हमें गुस्सा आता है और दिल करता है कि रिश्ते तोड़ दें। मगर इन स्थितियों में भी हमें पहले उनकी प्रॉब्लम को जान लेना चाहिए। आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज करें तो पहले आप समस्या की वजह ढूंढें और फिर उसे सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप ठंडे दिमाग से सोचेंगे तो आपको पता चलेगा कि हमारे आपस के ज्यादातर झगड़ों के कारण इतने सामान्य होते हैं कि बाद में सोचने पर आपको हंसी आती है।
इसे भी पढ़ें:- जानें धोखा देने की क्यों आती है स्थिति
कम्युनिकेशन गैप
कपल्स के रिलेशनशिप में झगड़े की सबसे बड़ी वजह अक्सर कम्युनिकेशन गैप होता है। पार्टनर के साथ हर मुद्दे पर फ्रैंक रहें और खुल कर बात करें। अगर आपको कहीं जाना है या आप किसी जरूरी काम में देर तक बिजी रहने वाले हैं, तो इसकी जानकारी अपने पार्टनर को दे दें। इससे अगर वो फोन या मैसेज करते हैं और आप किसी कारण से रिसीव नहीं कर पाते हैं तो उन्हे इस बात की जानकारी रहेगी कि आप कहां हैं।
जरूरी बातें छिपाना
रिश्ते टूटने की एक वजह जरूरी बातें छिपाना भी होती है। कोई भी रिलेशन जिन वजहों से मजबूत बनता है, उनमें भरोसा सबसे बड़ी वजह है। अगर आप किसी का भरोसा तोड़ते हैं तो सामने वाले के दिल को गहरी ठेस पहुंचती है। इसलिए किसी से भी रिलेशन में आने से पहले, पिछले रिलेशन और दोस्तों से जुड़ी बातें अपने पार्टनर को बता दें। आपका पार्टनर आपको जितना ज्यादा जानेगा वो उतना ही आपकी बातों को समझेगा।
इसे भी पढ़ें:- जब रिश्ता टूट जाये तो उसे इस तरह से जोड़ें
झूठ बोलना
हमें बचपन से सिखाया जाता है कि झूठ बोलना पाप है। लेकिन समझदारी बढ़ते ही हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार झूठ बोलने से बाज नहीं आते। रिलेशनशिप में भी कई बार बातों को एक्सप्लेन करने के झंझट से बचने के लिए या अपने किये किसी गलत काम को छिपाने के लिए हम झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन यही झूठ कई बार रिश्तों को बिगाड़ भी देता है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और जितनी कोशिश हो सच बोलें। सच बोलने से अगर पार्टनर रूठते हैं तो उन्हें मनाना आसान है लेकिन झूठ बोलने से रूठने पर आप आप उनके भरोसे को तोड़ते हैं इसलिए ऐसी स्थिति में आपकी सफाई कई बार काम नहीं आती है।
समस्या की जड़ तक जाएं
अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है या वो आपको इग्नोर कर रहा है तो उसकी समस्या जानने की कोशिश करें। कई बार इंसान अपने निजी कारणों से भी परेशान होता है। अगर ऐसी बात है तो उन्हें सांत्वना दें और समझाएं कि हर मुश्किल में आप उनके साथ खड़े हैं। अगर पार्टनर आपको इसलिए इग्नोर कर रहा है कि उसका इंटेरेस्ट आपमें नहीं रहा या उसे कोई और मिल गया, तो ऐसी स्थिति में उन्हें समझाना एक विकल्प हो सकता है। अगर वो फिर भी नहीं मानते हैं तब ही आपको रिश्ता तोड़ने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे रिश्ते में बने रहना, जहां सामने वाले को आपमें इंटरेस्ट न हो, आपके लिए भी अच्छा नहीं है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On RelationShip Advice In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।