
थायराइड फंक्शन को सही तरह से बनाये रखने के लिए स्वस्थ्य आहार योजना का होना बहुत जरूरी है, आइए हम आपको बताते हैं कि थायराइड फंक्शन में वृद्धि के लिए आपकी आहार में क्या-क्या शामिल हो।
थाइराइड एक प्रकार की इंडोक्राइन ग्रंथि है, जो हार्मोन बनाती है। हार्मोन मेटाबॉलिज्म और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाये रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। थायराइड ग्रंथि कम एक्टिव होती है तो इसे हाइपोथायराइडिज्म और जब यह ग्रंथि ज्यादा एक्टिव होती है तो इसे हाइपरथायराइडिज्म कहते हैं।इन दोनों स्थितियों में कइ्र प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए थायराइड फंक्शन को सही तरह से बनाये रखने के लिए स्वस्थ्य आहार योजना का होना बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बताते हैं कि थायराइड फंक्शन में वृद्धि के लिए आपकी आहार में क्या-क्या शामिल हो।
कैसे प्रभावित होता है थायराइड फंक्शन
थायराइड फंक्शन सबसे ज्यादा खान-पान से प्रभावित होता है। अगर खाने में आयोडीन की मात्रा कम है तो इसका सीधा प्रभाव थायराइड ग्रंथि पर पड़ता है। थाइराइड फंक्शन में वृद्धि के लिए खाने में आयोडीन की मात्रा को निर्धारित कीजिए। समुद्री जीवों में सबसे ज्यादा आयोडीन पाया जाता है। समुद्री शैवाल, समुद्र की सब्जियों और मछलियों में आयोडीन की भरपूर मात्रा होती है। कॉपर और आयरन युक्त आहार खाने से डायराइड फंक्शन में वृद्धि होती है। काजू, बादाम और सूरजमुखी के बीज में कॉपर की मात्रा होती है। हरी और पत्तेदार सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है।
आयोडीन का सेवन फाय़देमंद
इसके अलावा कई अन्य खाद्य-पदार्थ भी हैं जो थायराइड फंक्शन को मजबूत करते हैं। पनीर और हरी मिर्च तथा टमाटर थायराइड गंथि के लिए फायदेमंद हैं। विटामिन और मिनरल्स युक्त आहार खाने से थायराइड फंक्शन में वृद्धि होती है। प्याज, लहसुन, मशरूम में ज्यादा मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इसलिए थायराइड ग्रंथि को स्वस्थ्य रखने के लिए इन खाद्य-पदार्थों को खाना चाहिए। नारियल का तेल भी थायराइड फंक्शन में वृद्धि करता है। नारियल तेल का प्रयोग सब्जी बनाते वक्त भी किया जा सकता है।कम वसायुक्त पनीर, गाय का दूध, अंडे, कम वसायुक्त आइसक्रीम, कम वसायुक्त दही,समुद्री मछली,समुद्री शैवाल,सोया सॉस आदि का सेवन कर सकते है।
थायराइड फंक्शन में वृद्धि के लिए स्वस्थ खान-पान जितना जरूरी है उतना ही जरूरी वर्कआउट भी है। नियमित व्यायाम करने से भी थायराइड फंक्शन में वृद्धि होती है। इसलिए खान-पान के अलावा नियमित एक्सरसाइज करने की भी आदत डालिए।
Image Courtesy@gettyImages
Read More Artilces on Thyroid Problems in Hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।