
क्या आप जानते है किन न्यूट्रीएंट्स को साथ में सेवन करना चाहिए, जान लें इन फूड्स को साथ में सेवन करके आप हमेशा रहेंगे स्वस्थ
क्या आप भी कई चीजों को मिलाकर कर खाते हैं? अक्सर लोग ऐसा करते हैं की वो अपनी पसंद अनुसार चीजों को मिलाकर खाने का शौक रखते हैं। लेकिन क्या आप जो दो या तीन चीजों को मिलाकर खा रहे हैं, वो आपके लिए सही है?
उदहारण के तौर पर जैसे कई लोगों की आदत होती है की ब्रेड के साथ पीनट बटर और जैम को लगाकर खाते हैं। ये आपके स्वाद अनुसार तो तैयार हो जाता है लेकिन क्या ये आपकी सेहत के लिए ठीक रहता है या नहीं ये जरूरी है। इसके लिए जरूरी है की आप उन चीजों का मेल करके खाएं जो हमारे स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो।
अगर आप चाहते हैं की आपके शरीर में न्यूट्रीएंट्स की मात्रा बढ़े तो इसके लिए आपको इन पांच फूड्स को मिलाकर खाने की जरूरत है। ये फूड्स आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगे।
जब आपके शरीर में सही मात्रा में न्यूट्रीएंट्स पहुंचेंगे तो इससे आपके शरीर में भी फायदा होगा और आप स्वस्थ रहेंगे। हम आपको इसके लिए 5 फूड्स को मेल कर खाने के बारे में बताएंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद होंगे।
विटामिन सी और ऑयरन
आप ऑयरन से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं साथ ही विटामिन सी से भरपूर चीजों का। ऐसा करने से विटामिन सी हमारे शरीर में ऑयरन की मात्रा को कम कर देता है जिससे की आपका शरीर इसे आसानी से पचा लेता है। इसके लिए आप पालक के साथ नींबू का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको हमेशा स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
कैल्शियम और विटामिन डी
कैल्शियम और विटामिन डी का एक साथ सेवन करने से आप स्वस्थ रह सकेंगे। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि आप कैल्शियम औऱ विटामिन डी की दवाई लें। अगर आप कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन एक साथ करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों में मजबूती आएगी साथ ही ये आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार होगी।
अगर आप कैल्शियम का सेवन कर रहे हैं तो आप इसके साथ विटामिन डी की पूर्ति भी करें जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आप विटामिन डी के लिए धूप में बैठ सकते हैं। इससे आपके शरीर में विटामिन डी की पूर्ति होती है। इसके अलावा कई चीजें हैं जिनमें ज्यादा मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। जैसे की चीज, अंडे का पीले भाग में।
इसे भी पढ़ें: 7 फूड्स जिन्हें आप समझते हैं हेल्दी मगर इनमें छिपा होता है ढेर सारा शुगर
हल्दी और काली मिर्च
अक्सर सभी लोगों के घर के मसालों में हल्दी बहुत ही आसानी से पाई जाती है। हल्दी में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हल्दी का सेवन करने से अर्थराइटिस का खतरा भी कम होता है और इसके साथ ही ये हमारे गुर्दे के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन जब हल्दी काली मिर्च के साथ मिलती है तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। दोनों को साथ में खाने से हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।
टमाटर और हेल्दी फैट
वैसे तो लोग टमाटर को सब्जियों या फिर सलाद में खाना ज्यादा पसंद करते हैं। टमाटर में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में हमारी मदद करता है। टमाटर में ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ने से रोकता है। लेकिन अगर आप टमाटर के साथ कुछ बना रहे हैं तो ध्यान रखें उसे ओलिव ऑयल में ही बनाएं।
इसे भी पढ़ें: ये 5 फूड्स हेल्दी हैं या अनहेल्दी? अगर आप भी हैं कंफ्यूज, तो जानें एक्सपर्ट की राय
जामुन और अनाज
आपने कई बार देखा होगा कुछ लोग ओटमील के साथ जामुन का सेवन करते हैं। ये सिर्फ इसलिए नहीं करते की उन्हें दोनों को एक साथ खाने में स्वाद आता है बल्कि इससे कई तरह के फायदे भी होते हैं। जामुन में भारी मात्रा में फाइबर होता है और अनाज में काफी मात्रा में ऑयरन और विटामिन बी होता है, जो कि आपस में मिलकर बहुत फायदेमंद हो जाते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।