
अगर आप नहीं जानते कि कौन सा फल है आपकी सेहत के लिए अच्छा तो जान लें ये 5 फल है आपके लिए फायदेमंद।
फलों का सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार ज्यादा फलों का सेवन करना भी कुछ लोगों के लिए हानिकारक होता है जिसकी वजह से उनका ब्लड शुगर बढ़ जाता है। कई लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि वो किन फलों का सेवन करें जिससे उन्हें कोई नुकसान ना हो। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन से फल ऐसे हैं जिनका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं और ना ही उन फलों से आपको किसी तरह का कोई नुकसान होगा। बल्कि ये आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।
अमरूद(Guava)
अमरूद में भारी मात्रा में फाइबर तत्व होते हैं और थोड़ा सा मीठा होता है। अमरूद का सेवन करके आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। अमरूद में काफी मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, मिनिरल और कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसका सेवन लगातार करने पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिन लोगों की कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और ये आपकी बॉडी से टॉक्सिन को निकालने का काम करता है। इसके साथ ही ये आपकी बॉडी में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का भी काम करता है। अमरूद उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं।
पपीता(Papaya)
पपीता खाने से त्वचा को बेहतर करने का काम करता है और हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। आधा पपीते का सेवन करने से विटामिन सी के 238 एमजी मिलते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। अगर आपको बार-बार सर्दी, खांसी जैसी चीजें होती है इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से तो आपको पपीता खाना बहुत जरूरी है। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसके साथ ही पपीते आपकी पाचन क्रिया को ठीक करता है, आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है।
इसे भी पढ़ें: ये 5 जंगली फल हैं स्वाद और सेहत से भरपूर
चेरी(Cherry)
चेरी हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। चेरी एक ऐसा फल है जो आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने का काम करता है। अगर आप चेरी का सेवन लगातार कर रहे हैं तो इससे आपका अनिद्रा भी बेहतर होता है। इसके साथ ही चेरी आपके दिमाग के लिए अच्छा होता है और इससे मेमोरी पॉवर भी मजबूत होती है। चेरी का सेवन लगातार करने पर ये कैंसर से लड़ने में मदद करता है और ह्दय रोग के खतरे को भी कम करता है।
सेब(Apples)
सेब काफी अच्छा फल माना जाता है। सेब का सेवन करने से ये हमारे पेट को ठीक रखता है और सेब में सभी पोषक तत्व होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जो लोग लगातार अल्कोहल का सेवन करते हैं उन लोगों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही सेब ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है और ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में भी लें फलों का मजा
ग्रेपफ्रूट्स(Grapefruit)
ग्रेपफ्रूट ऐसा फल होता है जो आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि ग्रेपफ्रूट जल्दी ब्लड शुगर को कम करने में असरदार होता है। ओरियंटल मेडिसिन के मुताबिक, ग्रेपफ्रूट का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है और ये शरीर में बढ़ने वाली सूजन को भी कम करता है। जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों को ग्रेपफ्रूट खाना चाहिए ये उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ये सिर्फ आपके ब्लड शुगर को कम करने में फायदेमंद नहीं है बल्कि ये आपके दिल को भी स्वस्थ रखने का काम करता है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।