
इस बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की हेल्थ पर भी दिख रहा है।
सिंतबर भी कुछ दिनों बाद जाने वाला है। यानि कि मौसम में बदलवाव आ गया है। सुबह और शाम ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में इस बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की हेल्थ पर भी दिख रहा है। सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर इस मौसम के सामान्य रोग हो गए हैं। स्थिति यह हो गई है कि जरा सी लापरवाही वायरल फीवर का कारण बन रही हैं। इसके कारणों में खराब और दूषित खानपान, गंदगी, बारिश में भीगना, ठंड लगना और संक्रमण सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। ऐसे वायरल फीवर में डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : वायरल बुखार में खूब खाएं ये चीजें
रसोई की चीजों से सही करें फीवर
वैसे तो वायल फीवर में डॉक्टर के सुझाव पर ही दवा लेनी चाहिए। लेकिन आप घरेलू चीजों से भी इस बुखार को दूर कर सकते हैं। डॉक्टर्स का भी मानना है कि अगर फीवर आने पर शुरुआत में ही घरेलू नुस्खे अपना लिए जाए तो बुखार पर शुरू में ही नियंत्रण पाया जा सकता है। आज हम आपको वायरल फीवर को दूर करने के कुछ ऐसे टिप्स बता रह हैं जिन्हें आप आसानी से घर में ही अपना सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो किचन की चीजें—
- अगर आपको अपने अंदर वायरल बुखार के लक्षण दिख रहे हैं तो गीली पट्टी को अपने सिर पर लगाएं। ऐसा तब तक करें तब तक बुखार उतर ना जाए।
- सितोपलादी का चूर्ण भी वायरल फीवर में बहुत असरदार है। यह शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बुखार को छूमंतर करता है।
- तुलसी की 10-15 पत्ती को तोड़कर कालीमिर्च के साथ पीसकर खाने से भी बुखार कम होता है। साथ ही उल्टी और पेट दर्द से भी राहत मिलती है।
- नींबू, शहद और अदरक के रस के साथ तुलसी के रस को मिलाकर सुबह-शाम लेने से सर्दी-खांसी और बुखार दूर होता है।
- त्रिफला चूर्ण में ज्वर नाशक गुण होता है। इससे दस्त भी साफ होता है और बुखार भी कम होता है। इसलिए इसका भी सेवन करें।
- खूब पानी पीने से भी वायरल फीवर नियंत्रित होता है। इसके अलावा, नींबू, पुदीना, शहद और अजवाइन आदि भी पानी के साथ मिलाकर लेने से फायदा होता है।
वायरल फीवर के लक्षण
वायरल संक्रमण कई प्रकार के वायरस से हो सकता है। वायरल फीवर में ना सिर्फ मरीज उदास रहता है बल्कि ये फीवर उसके पूरे शरीर को भी प्रभावित करता है। सिरदर्द, बहती नाक, उल्टी, दस्त, गले में सूजन, आवाज बैठना, कमजोरी, खांसी, मांसपेशियों में दर्द और पेट में दर्द इसके सामान्य लक्षण है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।