
रात के समय शावर लेने वाले लोगों का मानना होता है कि रात को शावर लेकर सोने से दिन भर की थकान और गंदगी दूर होती है। वहीं सुबह शावर लेने वाले लोगों के अनुसार बिना सुबह शावर लिये जाना बेहद असुविधाजनक होता है। लेकिन किस समय शावर लेना बेहतर होता है, सुब
किस समय शावर लेना बेहतर होता है... सुबह या शाम? पहली बार सुनने में ये बेहद साधारण सा सवाल ही लगता है। लेकिन जब आप इस सवाल को अपने परिचित लोगों से करते हैं तो उनके उत्तर के आधार पर उन्हें दो ग्रुप में बंटा पाते हैं। रात के समय शावर लेने वाले लोगों का मानना होता है कि रात को शावर लेकर सोने से दिन भर की थकान और गंदगी दूर होती है। वहीं सुबह शावर लेने वाले लोगों के अनुसार रातभर के पसीने के साथ, बिना सुबह शावर लिये जाना बेहद असुविधाजनक होता है। लेकिन इनमें से कौंन सा ग्रुप सही है? तो चलिये जानें कि क्या है शावर लेने का सही समय, सुबह या शाम!
शावर लेने का समय स्थित पर निर्भर करता है, जैसे आपकी त्वचा का प्रकार, आपके काम का प्रकार तथा आप कितना प्रदूषण व धूल धूप आदि के संपर्क में आते हैं। चलिये जानें कि आपके शावर लेने के सही समय का चुवाव व निर्धारण कैसे करें -
आपको सुबह के समय शावर लेना चाहिये यदि-
आपकी त्वचा तैलीय हो
विशेषज्ञों के अनुसार तैलीय त्वचा वाले लोगों को सुब के समय शावर लेने से फायदा होता है और अनकी त्वचा इससे सही रहती है। अतः तैलीय त्वचा वाले लोगों को सुबह के समय शावर लेना चाहिये।
अगर आप सुब को शेव करते हैं
पुरुषों के लिये सुबह को शेव करने के लिए सबसे अच्छा समय शावर लेते समय या लेने के बाद का होता है। शावर लेने से शेव मुलायम हो जाती है और बेहतर शेव मिल पाती है। तो वे पुरुष जो रोज सुबह शेव करते हैं, उनके लिये सुबह शावर लेना ही बेहतर होता है।
जो लोग जल्दी उठते हैं
वे लोग जो सुबह को जल्दी उठते हैं उनके लिये सुबह के समय शआवर लेना अच्छा होता है। लेकिन स्नूज़ बटन का इस्तेमाल करने वाले के लिये यह अच्छा आइडिया नहीं है।
अगर आपको रात में ज्यादा पसीना आता है
जिन लोगों को रात के समय ज्यादा पसीना आता है उनको सुबह से समय शावर लेना चाहिये। लेकिन वे लोग जो रात को शावर लेकर सोते हैं और रात को उन्हें ज्यादा पसीना नहीं आता उनके लिये सुबह को शावर लेना जरूरी नहीं।
आपको रात के समय शावर लेना चाहिये यदि-
कई लोगों को रात के समय शावर लेना आरामदायक व सहज लगता है। हालांकि कुछ शोध बताते हैं कि रात को शावर लेना कई मायनों में आपके शरीर के तापमान में बदलाव कर सकता है, जिससे कि प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है और नींद आने में समस्या हो सकती है। अगर ऐसा हो तो सोने जाने के कम से कम 2 घंटे पहले शावर लें।
इसे भी पढ़ें: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से कम होगा उम्र का प्रभाव, मिलेंगे ये 5 फायदे
आगर आप मेकअप करते/करती हैं
यदि आप सन स्क्रिन और मेकअप आदि का उपयोग करते हैं तो इसे रात को क्लिंजर से साफ करना जरूरी होता है। इसे केवल चेहरा आदि राफ कर भी हटाया जा सकता है, लेकिन यदि रात को शावर ले लिया जाए तो सफाई बेहतर ढ़ंग से हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: खुश रहने के लिए अपनाएं ये 5 सेलेब्रिटी टिप्स, बदल जाएगी जिंदगी
रोगाणुओं व धूल-धूप आदि के बीच काम करना
यदि आप अस्पताल या फिर कंस्ट्रेक्शन साइट आदि पर काम करते हैं और की घंटों तक लगातार धूल, प्रदूषण और रोगाणुओं आदि के संपर्क में रहते हैं तो भी आपको रात में शावर लेना चाहिये।
तो रात या दिन में शावर लेने का फैंसला अपने शरीर व दिनचर्या के हिसाब से करें। लेकिन बहुत ज्यादा बार नहाने से बचें। ज्यादा नहाने से आपके शरीर के गुड बैक्टिरिया, जोकि आपकी त्वचा रक्षा करते हैं, नष्ट हो सकते हैं और आपको त्वचा संक्रमण होने की आशंका बढ़ सकती है।
Read More Articles On Healthy Living In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।