आइये हम आपको बताते है कि रजोनिवृति से निपटने के लिए कौन-कौन सी अच्छी आदतें अपनाएं।
रजोनिवृत्ति महिलाओं के लिए मुश्किल समय होता है। यह एक महिला के प्रजनन क्षमता के अंत का समय होता है और ये अक्सर मध्य आयु में होता है।
कुछ महिलाओं के लिए ये निराशाजनक समय हो सकता है, ऐसा एस्ट्रोजन और अन्य हार्मोन के अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है। कुछ महिलाएं इस दौरान गंभीर तनाव के स्तर में रहती है। जबकि इस दौरान तनाव महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा न केवल हार्मोस के अधिक असंतुलित होने के कारण होता है, बल्कि यह रजोनिवृत्ति के साथ जुड़े अन्य लक्षणों के उत्तेजक होने के कारण भी हो सकता है। उदाहरण के लिए अनिद्रा के कारण घंटों जागने की वजह से भी मिजाज में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए बेहतर तरीके से रहना और तनाव से बचना सबसे आसान तरीका है। इससे रजोनिवृत्ति के इस दौर में आप बेहतर महसूस करेंगी और तनाव कम महसूस होगा।
रजोनिवृति में किन अच्छी आदतों को अपनाएं और बचें तनाव से-
स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम-
स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम जैसी सकारात्मक जीवन शैली को अपनाकर आप तनाव से बच सकती है और ये सबसे प्रभावी तरीका है। अपनी दिनचर्या को नियमित करें और तनाव दूर रहें।
• सुबह जल्दी जागने की कोशिश करें, ताकि आप अपनी दिनचर्या को सही रहे। दिन की शुरुआत पीने का पानी से करें, यह तनाव की रोकथाम में मदद करता है और आपको स्वस्थ्य रखता है।
• रोज 20 से 30 मिनट के लिए तेज टहलने की आदत बनाएं।
• नाश्ता जरूर करें। नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाने की चीजों को शामिल करें। टोस्ट और तला हुए पालक के साथ अंडे खाने की कोशिश करें। प्राकृतिक दही खाएं, ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और पाचन में मदद करता हैं।
• अगर आप कामकाजी है तो कोशिश करें कि फ्री टाइम में ऑफिस से बाहर ताजी हवा में जाए। पार्क में घुमने की आदत बनाए। इससे आपको प्राकृतिक मूड बूस्टर में मदद मिलेगी। ऐसे में विटामिन डी आपके लिए अच्छा रहेगा।
• संतुलित भोजन जरूर करें। रात का खाना जल्दी खाने की कोशिश करें। इससे आप इसे आसानी से पचा सकती है और ये आपके स्व्सस्थ्य के लिए बेहतर होगा।
• हर्बल चाय या एक कप कॉफी का आनंद ले सकती है। ऐसे में फिल्म देखे या किताब पढ़े या कोई और गतिविधि कर सकती है, टीवी देख सकती है। इससे आप तनाव कम महसूस कर सकती है। अगर आप थकी हुई है तो आपको अच्छी नींद आएगी।
Read More Articles On- Womens Health in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।