
काबुली चना के साथ इस बार काबुली पुलाव बनाइए। काबुली पुलाव में काबुली चना के अलावा सबकुछ होता है। अगर आपको नहीं मालुम तो यहां रही इसकी रेसिपी।
हर संडे काबुली चना और चावल ही क्यों बनाना? इस बार क्यों ना कुछ नया ट्राय किया जाए। तो आराम से इस संडे की छुट्टी में फुरसत से बनाइए काबुली पुलाव। ये खाने में बहुत टेस्टी है। हम आपसे शर्त लगा सकते हैं कि एक बार आपने इसका स्वाद चखा तो हमेशा इसे बनाकर खाना चाहेंगे।
काबुली पुलाव को काबुली बिरयानी या फिर चना दाल बिरयानी भी कहते हैं। यह हैदराबाद की रेसिपी है जिसे लोग वहां काफी चाव से खाते हैं। इसमें कई तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है जिस कारण ये काफी हेल्दी मानी जाती है। यह पूरी तरह से वेजिटेरियन डिश है। अगर आपके लिए कुकिंग एक थैरेपी की तरह है तो इसे घर पर शौक से पूरा टाइम लेकर बनाइए।
बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम भिगोया बासमती चावल
- 3-4 हरी इलायची
- 2 दाल चीनी
- 3-4 लौंग
- 2 चममच तेल
- 200 ग्राम भिगे हुए चने की दाल
- 250 मिली दही
- 1 चम्मच काली मिर्च के दाने
- नमक
- 2 बड़ी इलायची
- 1 चम्मच शाही जीरा
- 2 चम्मच हरी मिर्च
- 8-10 पुदीने की पत्ती
- 1 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 2 चम्मच देसी घी
बनाने की विधि
- टेस्टी काबुली पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बरतन में थोड़े पानी में हरी इलायची, दालचीनी, लौंग, तेल और नमक उबालिये।
- जब ये चीजें उबल जाए तो इसमें इसमें भिगे हुए चावल डालिए।
- अब अलग बर्तन में भिगे हुए चने, दही, काली मिर्च के दाने, हरी और बड़ी इलायची, पुदीने की पत्ती, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर एक साथ मिक्स कीजिये।
- एक दूसरे पैन को गैस पर चढ़ाकर उस पर एक लेयर तैयार कीजिये, जिसमें उबला चावल और चने की दाल वाले मिश्रण फैलाइये।
- अब इस मिश्रण में देसी घी डालकर, इसे पकने के लिये छोड़ दीजिये।
- अब चावल को अच्छी तरह से पकने दें। चावल के अच्छी तरह पकने पर इसे प्लेट पर निकाल कर ऊपर से पुदीने को काट कर गार्निश कर।
- आपका टेस्टी काबुली पुलाव तैयार है।
Read more articles on healthy eating in hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।