
गर्भधारण करने के बाद महिला के शरीर में एचीसीजी हार्मोन का स्राव होता है, यही हार्मोन महिला की गर्भावस्था की पुष्टि करता है। अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
एचसीजी आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में बनने वाला हार्मोन है यही वह हार्मोन है जिससे भ्रूण का विकास होता है। गर्भावस्था में एचसीजी की मात्रा समय-समय पर घटती बढ़ती रहती है। गर्भावस्था के प्रारंभ में एचसीजी का स्तर कम होता है लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे इसका स्तर भी बढ़ जाता है। आइए जानें पहले ट्राइमेस्टर में उच्च स्तर एचसीजी के बारे में।
कई बार यह स्तर बहुत अधिक होता है तो कई बार कम। गर्भवती महिला में गर्भावस्था की प्रगति के साथ ही उच्च स्तर एचसीजी की आवश्यकता होती है लेकिन कई महिलाओं में एचसीजी का स्तर कम होने लगता है। इस स्थिति में उन्हें हर सप्ताह एचसीजी का इंजेक्शन तब तक दिया जाता है जब तक कि उच्च स्तर एचसीजी न हो जाए। ऐसे में गर्भावस्था की जांच समय-समय पर करना जरूरी होता है।
गर्भावस्था और एचसीजी
- एचसीजी का प्रयोग गर्भावस्था की जांच के लिए भी किया जाता है। इसे ह्यूमन कोरियोनिक गेडाट्रॉपिन हार्मोन कहते हैं।
- पहले ट्राइमेस्टर में उच्च स्तर एचसीजी हार्मोन की आवश्यकता बहुत ज्यादा नहीं होती लेकिन जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता जाता है, एचसीजी का स्तर भी उच्च होता जाता है।
- गर्भावस्था के प्रारंभिक एचसीजी का स्तर कैसा भी हो लेकिन एचसीजी इंजेक्शन से इसे सामान्य किया जा सकता है।
- एचसीजी इंजेक्शन गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
- एचसीजी का स्तर यदि गर्भवती महिलाओं में कम होता है तो गर्भपात होने का खतरा भी रहता है। इसीलिए गर्भावस्था में देखभाल सही रूप में होना जरूरी है।
- शुरूआत के तीन महीनों में एचसीजी का इंजेक्शन लगातार दिया जाता है जिससे हार्मोंस का सही संतुलन बना रहें।
- दरअसल रक्तजांच से एचसीजी की मात्रा का पता लगाया जा सकता है। शुरूआत में इसकी संख्या 500 यूनिट तक होती है लेकिन बाद में 10 हजार और उससे भी ज्यादा तक हो जाती है।
- एचसीजी का स्तर गर्भवती महिलाओं के इम्यून सिस्टम और उनके रहन-सहन पर भी निर्भर करता है।
एचसीजी के स्तर की जांच के लिए लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहना आवश्यक है और इसका संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।
Read More Articles On Pregnancy Test In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।