
आइए जानते हैं इस वक्त के कुछ मेकअप ट्रेंड्स के बारे में, जो बॉलीवुड के सितारे भी फॉलो कर रहे हैं।
पार्टी चाहे शादी की हो या किसी के सफलता की, हर कोई इसमें खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहता है। आप भी अगर इस पार्टी सीजन की शान बनना चाहती हैं, तो आपको इस सीजन के कुछ फैशन ट्रेंड्स पर नजर रखनी होगी। वहीं आपको अपने परंपरागत फैशन के साथ भी कुछ बदलाव करने होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आप क्या पहनना पसंद करती हैं? ग्लिटरिंग आइज से लेकर प्रिंटेड आउटफिट्स तक आपको इस फैशन ट्रेंड्स में हर किसी को एक बार ट्राई करके देखना ही चाहिए। पर अगर आपको समझ ही नहीं आ रहा कि आपको पहनना क्या है और इसके साथ मेकअप कैसै करना है तो हम आपकी इसमें थोड़ी मदद कर सकते हैं। हम आपको इस वक्त के कुछ मेकअप ट्रेंड्स बताते हैं, जो बॉलीवुड के सितारे तक फॉलो कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंड्स के बारे में।
वाइन लिप्स
इस पार्टी सीजन में जो सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, वो है वाइन लिप्स। इन ट्रेंड में दीपिका से लेकर प्रियंका तक अपने लिए गहरे लाल या वाइन कलर्स के लिपस्टिक चुन रही हैं। करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर से प्रेरणा लें, जिन्हें कई मौकों पर इन लिप कलर्स के साथ स्पॉट किया गया है। इसमें कई तरह के और रंग भी हैं, जो आपको और बेहतरीन लुक दे सकता है। वाइन कलर्स आपके लिप को एक हॉट और ग्लैमरस लुक दे सकते हैं। वहीं इसके साथ आप बीच लुक में भी खूबसूरत लग सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : आर्टिफिशयल नाखून पहुंचा सकते हैं आपके असली नाखूनों को नुकसान, इस्तेमाल से पहले जान लें परिणाम और सावधानियां
शिमरी आंखें
शिमरी आंखे आपके एक खूबसूरत और ग्लैमरस लुक दे सकते हैं। ये आपकी आंखों को स्पार्कली रूप दे सकती हैं और आप इसके साथ खूबसूरत दिख सकती हैं। वहीं आप पार्टी के थीम के अनुसार भी अपनी आंखों को एक अलग लुक दे सकते हैं। जो कि म्यूट रंगों यानी कि एक गहरे बेरी-ब्राउन ह्यू के साथ अच्छी तरह से जोड़ा जा सकता है। जबकि मैट शैडो अधिक पिग्मेंटेड है और इसका एक स्ट्रोक लुक पाने में मदद करेगा। इसके साथ ये आपकी आंखों को एक स्मोकी लुक भी दे सकता है।
रंगीन आइलाइनर
एक रंगीन आइलाइनर आपकी आंखों को एक खूबसूरत लुक दे सकता है। वहीं ये आपको एक आपके एक सादे से ड्रेस को भी एक मस्त रूप दे सकती है। इस करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप अपने मेकअप के साथ कुछ नया करें। यह एक ब्यूटी ट्रिक है से आप खूबसूरत दिख सकते हैं। लेकिन इसे केवल आंखों के ऊपर या नीचे ही न लगाएं। इसके बजाय एक लाइनर के लिए एक ग्लिटरिंग मैश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्राफिक आईलाइनर
ग्राफिक आईलाइनर की मेकअप की दुनिया में एक बहुत बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। क्लासिक विंग्ड आईलाइनर के साख आप इस ग्राफिक आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इससे आप अपने पार्टी के थीम को भी मैच कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने लुक में एक ड्रामे जैसा बदलाव भी ला सकते हैं। आप ये ग्राफिक आंख पसंद कर सकते क्योंकि यह पूरी तरह से अलग और नया है। लेकिन बस इस बात का ख्याल रखें कि ये ज्यादा न हो और आपके फेस के हिसाब से सही लगे।
इसे भी पढ़ें : ज्यादा बिजी रहती हैं और मेकअप के लिए समय नहीं है, तो अपनाएं ये 7 स्मार्ट ब्यूटी ट्रिक्स
ग्लैम न्यूड लुक
उन दिनों में जब आपको कुछ समझ न आ रहा हो तो ग्लैम न्यूड लुक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप एक ऐसी एक फंकी लुक वाली लड़की हैं, तो आपके लिए ये एक परफेक्ट लुक है। ये आपके मेकअप को एक बेहतर लुक दे सकता है। इसके बारे में जाने के लिए सबसे अच्छा ये है कि आंखों के चारों ओर पतली सी आईलाइनर लगा सकते हैं। वहीं काजल से आंखों की गोलाई को परिभाषित कर सकते हैं। हालांकि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कितना सहज लग सकता है, यह सब प्राकृतिक सुंदरता की कला में महारत हासिल करने में मदद करता है।
Read more articles on Fashion-Beauty in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।