
ऑफिस में देर तक काम करना आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकता है, इससे बचने के लिए जरूरी है बीच में थोड़ा ब्रेक लें।
अगर आप अक्सर ऑफिस में ओवरटाइम करते हैं तो सावधान हो जाइए, यह आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि दिन में आठ घंटे से ज्यादा ऑफिस में काम करने से दिल के दौरे का खतरा अस्सी फीसद तक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़े: ऑफिस में कुर्सी से चिपके रहना खतरनाक
डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार लगातार घंटों काम करने से हजारों कर्मचारियों के लिए दिल के दौरे और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ये ताजा विश्लेषणात्मक चेतावनी एक के बाद हुए 12 शोधों के बाद दी गई है। पूरी दुनिया के 22 हजार लोगों पर हुए शोध में ये नतीजे सामने आए हैं।
इसे भी पढ़े: जब सताए काम का बोझ
फिनिश इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार जो लोग परंपरागत आठ घंटे से अधिक कार्य करते हैं उन्हें हार्ट अटैक होने का खतरा 40 से 80 फीसद तक बढ़ जाता है। लोगों से काम करने के घंटे के बारे में पूछा गया था। उनके बढ़े हुए घंटे जितने अधिक से उसी आधार पर उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ता गया।
इसे भी पढ़े: तनाव का सामना कैसे करें
प्रमुख अनुसंधानकर्ता डॉ. मारियाना विरतानेन ने कहा कि इस बीमारी का खतरा बढ़ने का कारण लंबे समय तक अत्यधिक तनाव में रहना है। ओवरटाइम के चलते मानसिक थकान और तनाव के अलावा लोगों का नियमित खानपान भी ठीक नहीं रहता। वह नियमित रूप से कसरत भी नहीं कर पाते। लिहाजा उनका स्वास्थ्य दिन ब दिन गिरता जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।