
नूडल्स बच्चों का मनपंसद होता है जानिए कैसे यह आपके बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदेह है।
नूडल्स भले ही अपने स्वाद से बच्चों व किशोरों को अपनी और आकर्षित करते हों लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें किसी तरह के पौष्टिक तत्व नहीं पाए जाते हैं। कंज्यूमर एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर( सीईआरएस) द्वारा 15 प्रमुख ब्रांड के नूडल्स के अध्ययन में यह बात सामने आई है। इन ब्रांड के नूडल्स में स्वीकृत मानक से अधिक नमक और फाइबर की बेहद कम मात्रा देखी गई। यह बच्चों को ब्लड प्रेशर और माइग्रेन जैसी बीमारीयां दे सकता है।
विशेषज्ञों का भी यह कहना है कि नूडल्स में पांच प्रतिशत भी पौष्टिक तत्व नहीं होते हैं। जिस मल्टीग्रेन आटा नूडल्स को माता-पिता पौष्टिक मानकर बच्चों को खिलाते हैं उसमें भी मात्र 72 प्रतिशत ही अनाज होता है जो कि वसा की अधिकता के कारण इसकी पौष्टिकता को कम कर देती है।
[इसे भी पढ़े: बच्चों के लिए पौष्टिक तत्व]
सेहत पर असर
- नमक की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर बढ़ाती है। इससे भविष्य में बच्चे दिल के रोग के शिकार हो सकते हैं।
- फाइबर की कम मात्रा कोलाइटिस की वजह बन सकती है।
- नूडल्स में मौजूद प्रिजरवेटिव स्वभाव को चिड़चिड़ा बनाते हैं।
- अधिक नमक के इस्तेमाल के चलते माइग्रेन भी हो सकता है।
अध्ययन के मुताबिक
भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्रधिकरण 2011 के आधार पर 15 कंपनियों से नूडल्स के नमूने लिए गए। इसमें पैकिंग पर लिखी जानकारी और नूडल्स में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व आयरन आदि की जांच की गई जिसमें कई कमियां पाई गईं।
[इसे भी पढ़े: बच्चों को तनाव क्यों होता है]
खाएं लेकिन जरा संभल कर
तेज भूख लगने पर कभी नूडल्स नहीं खाएं। हफ्ते में केवल दो या तीन बार ही नूडल्स खाएं। इससे अधिक सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नूडल्स में पौष्टिक तत्व कम होते हैं इसलिए इसे केवल सब्जियां, सोयाबीन, मटर के साथ खाना चाहिए।
[इसे भी पढ़े: चार साल की उम्र में ज्यादा सीखते हैं बच्चे]
गर्भवती महिलाएं न खाएं
नूडल्स के पैकेट में मौजूद मसालों में एक प्रमुख आईएनएस 621 या मोनो सोडियम ग्लूकामेट पाया जाता है। यह संरक्षित रसायन गर्भस्थ शिशु में मस्तिष्क संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को नूडल्स खाने से पहले पैकेट में मौजूद आईएनएस 621 की जांच कर लेनी चाहिए।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।