
आज हम आपको ज्योतिष के मुताबिक बताएंगे कि आप अपने ससुराल के लिए कितने लकी हैं।
नाखून हमारी सुन्दरता के साथ-साथ हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। हाथों की सुंदरता में नाखूनों की अहम भूमिका होती है। अगर नाखूनों की अच्छी तरह देखभाल की जाए तो ये हमारी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। जबकि अगर हमने नाखूनों को जरूरी अंगसकत ना समझकर इन्हें नजरअंदाज कर दिया तो ये हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। लगभग सभी लड़कियां यह जानने के लिए बहुत उत्सुक रहती हैं कि उनके ससुराल के लोग उनसे कितना प्यार करेंगे। आज हम आपको ज्योतिष के मुताबिक बताएंगे कि आप अपने ससुराल के लिए कितने लकी हैं।
इसे भी पढ़ें, सिर्फ 1 बार लगाएं चेहरे पर अंडों के छिलकों का पेस्ट, होगा चमत्कार!
पीले नाखून
हालांकि पीले नाखून दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन अगर आप इसके गुणों के बारे में जानेंगे तो आप भी चाहेंगे कि काश आपके भी नाखून पीले होते। चाहे लड़का हो या लड़की जिनके नाखून पीले होते हैं वे लोग अपने ससुराल से ज्यादा अपने पति-पत्नी के लिए लकी होते हैं। पीले नाखून वाले लोगों को उनके बच्चे बहुत प्यार करते हैं। ऐसे लोग ससुराल के लिए 80% लकी होते हैं। ज्योतिष की मानें तो पीले नाखून वाले लोगों की चाहे उनके ससुराल वालों से ना बने लेकिन पति-पत्नी में बहुत कम अनबन होती है।
सफेद नाखून
जिन लोगों के नाखून सफेद होते हैं या नाखूनों पर सफेद धब्बे होते हैं उन लोगों को उनके ससुर बहुत प्यार करते हैं। कहा जाता है कि सफेद नाखून वाले लोगों की शादी होते ही चांदी हो जाती है। ऐसे लोग ससुराल के लिए 90% लकी होते हैं। इतना ही नहीं सफेद नाखून वाले लोग शादी के बाद अपने करियर में दोगुनी तरक्की करते हैं।
उभरे हुए नाखून
उभरे हुए नाखूनों की अगर अच्छी तरह देखभाल की जाए और लड़कियां अगर नेलपेंट लगा कर रखें तो ये खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। उभरे हुए नाखून वाले लोग अपने ससुराल वालों के लिए बहुत लकी होते हैं। ससुराल के सभी लोग इन्हें बहुत प्यार भी करते हैं। लेकिन हां, कभी-कभी पति के साथ हल्की फुल्की बहस हो जाती है। लेकिन ससुराल में इन्हें बहुत प्यार मिलता है। ऐसे लोग ससुराल के लिए 85% लकी होते हैं।
इसे भी पढ़ें, इस जूस के सेवन से नहीं आएगी पसीने की बदबू
हल्के गुलाबी नाखून
अधिकतर लोगों के नाखून हल्के गुलाबी ही होते हैं। ऐसे नाखून नेचुरल ही बहुत अच्छे लगते हैं। हल्के गुलाबी नाखून वाले लोग स्वास्थ्य रूप से तो हमेशा स्वस्थ रहते ही हैंं साथ ही ऐसे लोग अपने ससुरालवालों के फेवरेट भी होते हैं। ऐसे लोग ससुराल के लिए 99% लकी होते हैं। हर रिश्ते से इन्हें बहुत प्यार मिलता है। हल्के गुलाबी नाखूनों वाली लड़कियां तो ससुराल जाकर अपनी सास की जान बन जाती है।
गहरे लाल व जामुनी रंग
गहरे व जामुनी रंग के नाखूनों वाली लड़कियों के ससुराल में पैर रखते ही सबका भला होने लगता है। कहते हैं कि गहरे रंग के नाखूनों वाली लड़कियों के पास बाद में काफी दौलत आती है। चाहे परिवार हो या करियर हर जगह इन्हें तरक्की मिलती है। ऐसे लोग ससुराल के लिए 90 % लकी होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Happiness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।