
आहार व पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर कविता देवगन का कहना है कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर कविता ने किन चीजों के बाद दूध पीने को खतरनाक बताया है।
दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनके बाद दूध पीना जानलेवा भी साबित हो सकता है। आहार व पोषण विशेषज्ञ कविता देवगन का कहना है कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर कविता ने किन चीजों के बाद दूध पीने को खतरनाक बताया है।
इसे भी पढ़ें, जानें कैसे कब्ज से राहत दिलाता है प्रून जूस
मछली के बाद दूध
मछली हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी आहार है। मछली में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमें जबरदस्त फायदे देते हैं। लेकिन यदि मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो यह जहर भी साबित हो सकता है। हालांकि न्यूट्रिशस कविता देवगन का कहना है कि मछली के बाद दूध का सेवन ना करने के पीछे कोई सांइटिफिक रिजन नहीं है और ना ही इस बारे में कोई रिसर्च विख्यात है। लेकिन ऐसा कहते हैं कि यदि मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं।
दूध और दही का साथ में सेवन
दूध और दही दोनों के जबरदस्त फायदे हैं। लेकिन यदि दोनों का साथ में सेवन किया जाए तो काफी गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। न्यूट्रिशस कविता देवगन कहती हैं यदि दूध और दही दोनों का साथ में या फिर एक के बाद तुरंत दूसरी चीज का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया गंभीर रूप से प्रभावित होती है। जिसके बाद पेट दर्द और उल्टी आना जैसे लक्षण आमतौर पर देखें जाते हैं।
खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन
खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें एक साथ लेने से सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें, रात में पनीर खाने से पहले अपनी बॉडी टाइप के बारे में जानें
उड़द की दाल के साथ दूध
उड़द की दाल और दूध सीधे तौर पर आपस में एक दूसरे से विपरित हैं। दोनों का साथ में या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पाचन का गड़बड़ाना, जी मचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट दर्द जैसे लक्षण देखें जाते हैं। इसलिए जब भी उड़द की दाल खाएं उसके कम से कम दो घंटे बाद दूध पीना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।