
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha election 2019) के नतीजों से पहले कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर आई है, मध्यप्रदेश, सिहोर कांग्रेस के अध्यक्ष रतन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha election 2019) के नतीजे आने से पहले, कांग्रेस के सीहोर जिला अध्यक्ष रतन सिंह की एक मतगणना केंद्र में दिल का दौरा (heart attack) पड़ने से मृत्यु हो गई। रतन सिंह मतगणना केंद्र पर रुझानों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे तभी अचानक उन्होंने सीने में दर्द उठने की शिकायत की और वहीं पर गिर गए। एक तरफ जहां भाजपा जीत का जश्न और कांग्रेस हार का मातम मना रही है। इसी बीच रतन सिंह के निधन की खबर से मध्यप्रदेश समेत देश में शोक की लहर है। राजनीतिक पर्टियों के नेता ट्विटर पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है जबकि कांग्रेस पिछले आम चुनाव से भी खराब प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा आगे थी जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही थी, अब तक के रुझानों के अनुसार। भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 44,222 मतों से आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत गुना सीट पर भाजपा के केपी यादव के खिलाफ 18,456 मतों से पीछे चल रहे थे।
दिल का दौरा क्यों आता है?
दिल का दौरा यानी हृदय घात तब आता है जब हृदय में रक्त का प्रवाह रूक जाता है। यह धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के इरेक्शन के कारण होता है। हृदय घात से पहले छाती में दर्द, मतली, सांस लेने में परेशानी या दर्द महसूस होता है। यदि ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। रक्त का परीक्षण कर हृदय की गतिविधियों का आंकलन किया जाता है, इसके लिए ईसीजी का इस्तेमाल किया जाता है। हृदय संबंधी विकारों में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग और कोरोनरी धमनी बाईपास जैसी सर्जरी होती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में 'बैड कोलेस्ट्रॉल' की कमी भी है खतरनाक, स्ट्रोक का बढ़ता है खतरा: रिसर्च
दिल के दौरे से कैसे बचें?
दिल के दौरे को रोकने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ जीवन शैली है। स्वस्थ रहने के उपायों में शामिल हैं:
- धूम्रपान नहीं करना चाहिए
- संतुलित, स्वास्थ्यवर्धक आहार खाएं
- व्यायाम जरूर करना चाहिए
- भरपूर मात्रा में अच्छी नींद लें
- मधुमेह को नियंत्रण में रखना
- शराब का सेवन कम रखें
- रक्त कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखना
- रक्तचाप को सुरक्षित स्तर पर रखना
- वजन को नियंत्रित रखना
- जहां तक संभव हो तनाव से बचें
- तनाव का प्रबंधन करना सीखें
यह सभी लोगों को दिल का दौरा पड़ने से बचा सकती हैं।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।