
लोबिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन को कंट्रोल करने में यह असरकारी साबित होता है।
लोबिया, एक बीज का रूप है। यह एक प्रकार की फली है। इसके इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे होते हैं। दाल, सलाद, सब्जी और सूप के रूप में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लोबिया खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने से लेकर वजन को घटना में लोबिया असरकारी हो सकता है। इसके सेवन से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। पाचन को दुरुस्त करने में यह असरकारी साबित हो सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
लोबिया में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Facts in Lobia)
डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि लोबिया स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद हैं।
- कार्बोहाइड्रेट
- कैलोरी
- आयरन
- प्रोटीन
- विटामिन बी6
- सोडियम
- फाइबर
- मैग्नीशियम
इत्यादि पोषक तत्व इसमें भरपूर रूप से होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ-
लोबिया के फायदे (Benefits of Lobia)
कोलेस्ट्रॉल करे कम
खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में बढ़ने से सेहत को कई परेशानियां होने लगती हैं। खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने के लिए आप अपने डाइट में लोबिया को शामिल कर सकते हैं। लोबिया में घुलनशील फाइबर और प्रोटीन भरपूर रूप से होता है, जो शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा लोबिया में फाइटोस्टेरॉल्स (Phytosterols) भरपूर रूप से होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से आपकी हार्ट फिट रहता है।
इसे भी पढ़ें - Benefits of Lettuce: सलाद के पत्तों (लेटस) में होते हैं ढेर सारे गुण, जानें इसे खाने के 10 फायदे और कुछ नुकसान
वजन करें कम
वजन को कंट्रोल करने में लोबिया काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और शरीर से सेल्युलाइट (fat and cellulite) को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही लोबिया में कैलोरी बहुत ही कम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। वजन को प्रभावी ढंग से कम करने में यह असरकारी हो सकता है।
पेट के लिए है फायदेमंद
पेट संबंधित परेशानियों के लिए भी लोबिया काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से अग्न्याशय और प्लीहा (pancreas and spleen) का स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट की आंतरिक समस्याओं को ठीक करने में असरकारी हो सकता है। लोबिया में मौजूद फाइबर, पाचन की समस्याओं को दुरुस्त करने में असरकारी होते हैं। इससे कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। अगर आप पेट की किसी भी तरह की समस्या से ग्रसित हैं, तो लोबिया का सेवन करें।
पाचन को करे दुरुस्त
पाचन को दुर्सत करने में लोबिया फायेदमंद हो सकता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती है। 100 ग्राम फाइबर में करीब 28 फीसदी फाइबर होता है, जो कब्ज और पाचन की परेशानी को दूर करने में मददगार है। इसके सेवन से कब्ज, अपच जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
अनिद्रा की शिकायत होगी दूर
अनिद्रा की शिकायत को दूर करने में लोबिया काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नामक यौगिक भी होता है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को आराम दिलाने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से नींद की परेशानी दूर होती है। तनावग्रस्त नसों को आराम दिलाने में लोबिया काफी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें - Grapeseed Oil: दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है अंगूर के बीजों से तैयार तेल, जानें इसके 8 फायदे और कुछ नुकसान
बॉडी करे डिटॉक्स
लोबिया खाने से शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाई (natural detoxifying) होता है। लोबिया में फाइबर की अधिकता होती है, जो पेट की अच्छे से सफाई करता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करते हैं। पेट और शरीर की अच्छे से सफाई करने में लोबिया फायदेमंद हो सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए लोबिया
लोबिया खाने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन सी की प्रचुरता होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा लोबिया में विटामिन ए भी भरपूर रूप से होता है, जो सेहत के लिए गुणकारी होता है। शरीर में संक्रमण फैलने से रोकने में यह बहुत ही फायदेमंद है।
कैसे करें लोबिया का उपयोग (How To Use Lobia)
लोबिया का इस्तेमाल आप कई तरह के कर सकते हैं। कई लोग इसका सेवन राजमा की तरह सब्जी बनाकर करते हैं। वहीं, सलाद, दाल इत्यादि के रूप में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह कर सकते हैं आप लोबिया का इस्तेमाल
- सबसे पहले लोबिया के बीजों को अच्छी तरह पानी से साफ करके धो लें।
- अब इसे पानी में डुबोकर रातभर के लिए छोड़ दें।
- सुबह इसे कुकर में डालकर 2-3 सीटी लगने दें।
- जब यह अच्छी तरह से पक जाए, तो आप इसका इस्तेमाल विभिन्न व्यंजन के रूप में कर सकते हैं।
लोबिया खाने के नुकसान (Side Effects of Lobia)
लोबिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आप लिमिट से अधिक लोबिया खाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में-
- उल्टी होना (Vomiting)
- खट्टी डकार आना (Indigestion)
- पेट फूलना (Flatulence)
- मुंह से बदबू आना (Foul smelling)
- पेट में ऐंठन होना (Stomach cramps)
- कब्ज (Constipation)
- नींद की कमी (Sleepiness)
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।