
जाने, कौन सी पांच आम बातें है हायरपरथायरायडिज्म के लक्षणों के बारे में।
जब थायरॉयड ग्रंथि बहुत ज्यादा थायराइड हार्मोन बनाती है तो इसे हाइपरथायरायडिज़्म कहते है। इसे ओवरएक्टव थायराइड भी कहते है। हाइपरथायरायडिज़्म तब होता है जब थायरॉयड एक निश्चित समय में बहुत ज्यादा हार्मोन बनाती है। हाइपरथायरायडिज़्म कई तरह की बीमारियों या वंशानुगत कारणों से भी हो सकता है।
हाइपरथायरायडिज़्म के लक्षण:
1. उच्च रक्तचाप होना, घबराहट होना और नींद ना आना। साथ ही भावनात्मक परिवर्तन जैसे लक्षण हाइपरथायरायडिज़्म के आम लक्षण है।
2. ऐसे में दिल की धड़कन तेज हो जाती है और सांस फूलने लगती है। हमेशा गर्मी महसूस होती है और ज्यादा पसीना आता है। शरीर में कंपकपी होने लगती है।
3. इस बीमारी के शिकार होने पर भूख ज्यादा लगती है, लेकिन जितना भी खाओं वजन नहीं बढ़ता, वजन कम होता जाता है। हमेशा पेट में गड़बड़ी रहती है और ज्यादातर समय मतली और उल्टी जैसा भी महसूस होता है।
4. मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। बाल झड़ने लगते है और त्वचा अत्यंत शुष्क हो जाती है। ऐसे रोगी की आवाज भी बदल जाती है और उसे बोलने में परेशानी आती है।
5. इस बीमारी के कारण महिलाओं में माहवारी अनियमित हो जाती है या पूरी तरह से बंद हो सकती है। ऐसे में कई बार पुरुषों में भी कुछ अलग लक्षण देखे जाते है, उनके स्तनों की वृद्धि होती है। साथ ही ज्यादा उम्र को लोगों को दिल का दौरा भी पड़ सकता है या एनजाइना (सीने में दर्द) की शिकायत भी हो सकती है।
अगर हाइपरथायरायडिज़्म ग्रेव्स रोग के कारण होता है, तो ऐसे में आँखों के उतकों में सूजन आ जाती है, जिससे कि आँखें बाहर निकली हुई सी लगती हैं और एकटक देखती हुई सी नजर आती हैं। इस अवस्था को एक्सोफ़थैलमोस कहा जाता है।
Read More Article On- Hyperthyroidism in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।