
कोलोन हाइड्रोथेरेपी सुरक्षित ढ़ंग से आपको पेट के रोगों से छुटकारा दिला सकती हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है ,साथ ही बार बार लेने कि आदत नहीं बनती। किसी प्रकार का इसमें दर्द नहीं होता है।
विशेषज्ञों की मानें तो शरीर में 80% रोग पेट की खराबी से पैदा होते हैं, आहार विहार कि गलतियाँ पाचन को प्रभावित करती है। सभी को कभी न कभी शौच साफ नहीं होता, कब्ज गैस एसिडिटी के लक्षण दिखाई देते है। बल्कि यह कहें कि शरीर रोग की चपेट में तब आता है जब हमारा पेट खराब होता है। गलत खानपान बड़ी आंत में बिना पचा हुआ आंव बना देती है। इसके अलावा गैस की समस्या और विभिन्न प्रकार के दर्द पैदा होने लगते हैं। खून में विकृति आ जाती है। यदि रेचक दवाईयां लेते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कई प्रकार के रोग जन्म लेने लगते हैं।
क्या होते हैं ट्राइग्लिसराइड्स? इसके लक्षण, कारण और निजात पाने के तरीके
हाईड्रो कोलोन थेरेपी से दूर करें पेट का रोग
स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय (एसपीपीसी) योग अनुसंधान केंद्र की प्रवक्ता डॉक्टर दिव्या ने बताया कि, कोलोन हाइड्रोथेरेपी सुरक्षित ढ़ंग से आपको पेट के रोगों से छुटकारा दिला सकती हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है ,साथ ही बार बार लेने कि आदत नहीं बनती। किसी प्रकार का इसमें दर्द नहीं होता है। इसमें मशीन द्वारा फिल्टर वॉटर शरीर के तापमान के बराबर गुदा मार्ग से पेट में एनिमा कि तरह छोड़ा जाता है, जो गन्दगी लेकर निकलता है आप चुपचाप लेटे रहते है कहीं जाना नहीं होता है तथा वर्षो पुरानी गन्दगी बड़ी आंत जमा थी निकलने लगती है, धीरे धीरे 45 मिनट में पेट साफ हो जाता है। इससे वजन कम होता है। पाचन ठीक हो जाता भूख लगती है। शौच साफ होता है। जिसका पेट ज्यादा दिनों से खराब हो उन्हें यह थेरेपी चार बार लेनी चाहिए|
जब आंत साफ हो जाती है तो गैस बनना बंद हो जाता है। पेट फूला हुआ बढ़ा हुआ नहीं रह जाता है। पेट एवं कमर का घेरा कम हो जाता है। वजन तेजी से कम होने लगता है। नया खून साफ बनता है, लीवर, किडनी, तिल्ली कि कार्यक्षमता बढ़ जाती है नस नाड़ियों के तनाव में दर्द में तेजी से सुधार होता है। शरीर में पाचन सही होने से चुस्ति, फुर्ति, उमंग, उत्साह जोश पैदा होता है।
आहार यदि शरीर के प्रकृति के अनुसार सुधार हो जाऐ तो पेट का रोग जैसे बवासीर और जोङो के दर्द मोटपा, मधुमेह, प्रोस्टेट, लीवर किडनी का खराब होना, वजन बढ़ना सिरदर्द आदि अनेकों रोग नहीं होते पाचन सुधर जाने से बिना थके आप देर तक काम कर सकते हैं। पौरूष शक्ति बढती है।शरीर में 80% विजातीय द्रवं बड़ी आंत में ही होता है जिसके निकल जाने के बाद स्वास्थ अच्छा हो जाता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Other Disease In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।