
कोई भी स्त्री तब और निखर उठती है, जब कोई उसकी खूबसूरती की तारीफ करने वाला हो। कोई उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का खयाल रखने वाला हो।
कोई भी स्त्री तब और निखर उठती है, जब कोई उसकी खूबसूरती की तारीफ करने वाला हो। कोई उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का खयाल रखने वाला हो। अगर वह अपने साथी के लिए कुछ करे तो वह उसे नोटिस करे। जब साथी इन बातों का खयाल रखता है तो दांपत्य जीवन खुशियों से महक उठता है। अगर स्त्री की यह तारीफ उसका पति कर दे तो खुशियों में और भी चार चांद लग जाते हैं। आज हम आपको एक स्त्री की खुशियों के बारे में बता रहे हैं। यानि कि यह कि एक स्त्री किस तरह खुश होती है।
क्या चाहती हैं स्त्रियां
अक्सर पुरुष सोचते हैं कि स्त्रियों को खुश करना बड़ा मुश्किल है, लेकिन वे नहीं जानते कि उनकी जीवनसंगिनी खुश होने के लिए बेशकीमती तोहफा नहीं चाहती, उसे तो प्यार से दी गई एक कैंडी भी खुश कर सकती है। लंबे से मेल के बजाय प्यार में डूबी छोटी सी पंक्ति भी जीवनसाथी को प्रसन्न कर सकती है। बस इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें : बोरिंग हो गई है शादीशुदा जिंदगी तो इन 5 तरीकों से पाएं पहले जैसी खुशियां
समझो न मन की बात
हम जिस दौर में जी रहे हैं, वह स्त्री-पुरुष की बराबरी वाला दौर है। यहां स्त्रियां ऑफिस में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। पुरुष थोडा कंफ्यूज है। उसे समझ नहीं आ रहा कि समानता की बात करने वाली, हर फील्ड में बराबर दखल रखने वाली स्त्री क्यों चाहती है कि पुरुष उनके लिए गाडी का दरवाजा खोले या फिर उनका भारी सामान उठाने में उनकी मदद करे। अगर स्त्रियां समानता की बात करती हैं तो उन्हें इस तरह की इच्छा करने का क्या हक है! कई बार स्त्रियों की छोटी-छोटी इच्छाओं को पुरुष समझ नहीं पाते और उनकी यही बात स्त्रियों को खलती है।
बस थोड़ी सी केयर
सच्चाई यह है कि करियर में कोई स्त्री कितनी भी कामयाब क्यों न हो जाए, उसे सबसे बडी खुशी तब मिलती है, जब उसका साथी उसकी छोटी-छोटी ख्वाहिशों को समझता हो, उनका खयाल रखता हो। दरअसल ऐसा करते हुए वह यह जता देता है कि वह उसके लिए कितनी खास है। स्त्रियां हमेशा चाहती हैं कि साथी उनकी तारीफ करे। जब साथी उसकी तारीफ करता है तो वह और निखर जाती है। वह चाहती है कि उसका साथी कार में पहले खुद बैठने की बजाय उनके लिए कार का दरवाजा खोले। ये चाहत इसलिए नहीं है कि वह यह काम खुद नहीं कर सकती या फिर शारीरिक रूप से कमजोर है, वह सिर्फ अपने पार्टनर से एक स्नेह भरे रिश्ते की अपेक्षा रखती है।
इसे भी पढ़ें : पार्टनर के बदले हुए व्यवहार से कैसे करें डील और कैसे बचाएं रिश्ता
करें प्यार का इजहार
प्रकृति ने पुरुष को फिजिकली मजबूत बनाया है। वह मेहनत करता है, परिवार चलाता है। स्त्री उसका खयाल रखती है। आदिकाल से ऐसा ही होता रहा है लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव भी आया है। अब स्त्रियां घर-ऑफिस साथ संभाल रही हैं। पुरुष उनकी मेहनत की कद्र करता है, लेकिन कहीं न कहीं वह इसका इजहार करने से चूक जाता है। उसे यही समझना है कि अगर प्यार है तो इजहार भी जरूरी है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Relationship In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।