
एक सेशन में 1000 कैलोरी खर्च करना आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको उच्च तीव्रता वाले व्यायाम करने पड़ेंगे, इसके अलावा यह आपकी शारीरिक क्षमता पर भी निर्भर करता है।
एक सेशन यानी सत्र में 1000 कैलोरी खर्च करना बहुत आसान काम नहीं है। लेकिन अगर आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है और आप शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को जलाकर खुद को फिट रखना चाहते हैं तो यह काम आपके लिए उतना मुश्किल नहीं है।
हालांकि एक सत्र में 1000 कैलोरी जलाने के लिए व्यक्ति के शरीर के वजन के साथ-साथ उसकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। सामान्य लोगों की तुलना में मोटे लोगों के लिए यह काम बहुत मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आपने एक सेशन में 1000 कैलोरी खर्च करने का निर्णय ले लिया है तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिससे यह काम आपके लिए आसान हो जायेगा।
जंपिंग जैक
जंपिंग जैक ऐसा वर्कआउट है जिसे करने से आप एक सेशन में 1000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसे करने के लिए सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाइए, फिर उछलते हुए पैरों को फैलायें, पैरों के साथ हाथों को ऊपर ले जाकर मिलायें। जंपिंग जैक वर्कआउट करने से हाथों के साथ-साथ जांघों और पेट की मांसपेशियों का खिंचाव होता है। यह पैरों को मजबूत बनाता है। जंपिंग जैक वर्कआउट को अगर आप सही तरीके से और तेजी से करते हैं तो केवल 20 मिनट में आप 300 कैलोरी जला सकते हैं।
बर्पीज
यह एक ऐसा कार्डियो वर्कआउट है जो शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। दरअसल यह तीव्र गति वाला वर्कआउट है जिसे अक्सर मिलिटरी के लोग और एथलीट करते हैं। इसे करने से रक्त संचार के साथ दिल की धड़कन भी बढ़ती है, यह दिल को मजबूत बनाता है। बर्पी करने के सामान्य मुद्रा में खड़े हो जायें, फिर आगे की तरफ झुकते हुए दोनों हाथों को जमीन पर लायें, पैरों को पीछे ले जाकर पुशअप जैसी स्थिति में आयें, फिर कमर को ऊपर की तरफ उठाते हुए सीधे खड़े होकर जंप करें। बर्पी करके केवल 10 मिनट में आप 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
![हर सेशन में खर्च करें 1000 कैलोरी Burn 1000 Calories in Each Session in Hindi]()
जैक-नाइफ क्रंचेज
पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और एक सेशन में अधिक से अधिक कैलोरी जलाने के लिए जैक नाइफ क्रंचेज कीजिए। अगर आपकी तमन्ना सिक्स एब्स पैक बनाने की है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा वर्कआउट साबित हो सकता है। यह सामान्य क्रचेज से थोड़ा हटकर है, क्योंकि इसमें पूरा शरीर चाकू की तरह मुड़ जाता है। इसे करने के लिए चटाई पर पीठ के बल लेट जायें फिर अपने दोनों हाथों को एक-दूसरे से सटाकर पीछे कर लें, दोनों पैरों को सीधा रखें। अब अपने पैरों को उठायें साथ ही हाथों के साथ कमर के ऊपर के हिस्सों को भी उठायें, हाथों को पैरों से सटायें, फिर सामान्य स्थिति में वापिस आयें। इसे करके केवल 20 मिनट में आप 200 कैलोरी जलाते हैं।
सावधानियां
एक सेशन में 1000 कैलोरी जलाने का निर्णय लेने से पहले एक बार किसी फिजिशियन से सलाह अवश्य लीजिए। अगर आपने बिना सलाह के व्यायाम शुरू कर दिया तो इससे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आपको समस्या हो सकती है, फिजिशियन यह जांच करके आपको बता सकता है कि आपका शरीर इतनी उच्च तीव्रता वाले व्यायाम को करने के लिए सक्षम है या नहीं।
अगर आप एक सेशन में 1000 कैलोरी खर्च कर रहे हैं तो अपने खानपान पर भी ध्यान दीजिए, अपनी डायट को लगभग दोगुना कर दीजिए। ऐसे आहार का सेवन कीजिए जो आपके मेटाबॉलिज्म की गति को बढ़ायें।
Read More Articles on Weight Management in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।