
चेहरे पर तुरंत निखार पाने और ग्लो लाने के लिए आप मूली से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। मूली में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर होता है। इसके अलावा इसके रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। मूली से बना ये फेसपैक केवल 10 मिनट में आपको बेहतर
नहाने के 3-4 घंटे बाद तक चेहरे की फ्रेशनेस खत्म हो जाती है। इसके बाद आपके चेहरे के रंग उतरा हुआ दिखने लगता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब आप थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आपको तुरंत किसी फंक्शन या मीटिंग में जाना हो, तो खुद को संवारने का टाइम नहीं मिलता है। इस स्थिति में आप मूली का प्रयोग करके अपने चेहरे पर तुरंत प्राकृतिक ग्लो और निखार ला सकते हैं। जी हां, मूली पेट के लिए तो फायदेमंद होती है, इसके साथ ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। मूली से बना होममेड फेसपैक आपके चेहरे पर तुरंत निखार लाएगा। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान विधि और प्रयोग करने का आसान तरीका।
त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है मूली
मूली में ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए मूली आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। मूली में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ए त्वचा को भीतर से पोषण देता है और स्वस्थ बनाता है। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी त्वचा से एजिंग के लक्षणों को दूर करता है। विटामिन सी त्वचा में मेलानिन के उत्सर्जन को बढ़ाता है। इसके अलावा मूली का रस प्राकृतिक रूप से ब्लीच की तरह काम करता है। इसलिए मूली को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:- कॉर्नस्टार्च को बनाएं अपना ब्यूटी सीक्रेट, चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से करें प्रयोग
मूली से बना फेस पैक इन समस्याओं से दिलाएगा छुटकारा
- मूली से बना ये फेस पैक त्वचा पर तुरंत निखार लाता है और ग्लो बढ़ाता है।
- ये फेस पैक धूप से झुलसने के कारण होने वाले चेहरे के दाग-धब्बों को तुरंत हटाता है और त्वचा की रंगत एक समान बनाता है।
- मूली का फेस पैक त्वचा के रूखेपन को दूर करता है, क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं।
- चेहरे की गहराई में जाकर स्किन पोर्स में जमा गंदगी को बाहर निकलता है, जिससे धीरे-धीरे रंग गोरा होने लगता है।
- पिंपल्स, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करता है।
कैसे बनाएं मूली का फेस पैक
- आधी मूली लें और इसे छीलकर इसकी बाहरी गंदी त्वचा को उतार दें। इसे सादे पानी से धो लें।
- अब मूली को ब्लेंडर में पीसकर भी इसका पेस्ट बना लें। अगर ग्राइंडर या ब्लेंडर नहीं है तो आप मूली को कद्दूकस या अदरक घिसने वाले टूल की मदद से घिस लें।
- इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और इसमें आधे नींबू का रस मिलाएं।
- इसमें 4-5 बूंद ऑलिव ऑयल डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।
- इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को इससे थोड़ी जलन हो सकती है, इसलिए आप चाहें तो इसमें नींबू न मिलाएं।
- इस तरह घर पर ही नैचुरल फेस पैक बनाकर आप सिर्फ 10 मिनट में ही चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो ला सकते हैं।
- इस फेस पैक का प्रयोग सप्ताह में 2-3 बार करने से धीरे-धीरे आपका रंग गोरा होने लगता है।
Read more articles on Skin Care in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।