आज के समय में डायबिटीज होना बहुत आम बात है। जिस तरह का आजकल लाइफस्टाइल हो गया है उसमें डायबिटीज बहुत तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। स्थिति यह है कि न सिर्फ अधिक उम्र के लोगों को बल्कि आज के समय में युवा और बच्चे भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। यह एक ऐसा खतरनाक रोग है, जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देता है। एक बार यह बीमारी होने पर जीवनभर इसका साथ रहता है। ब्लड शुगर बढ़ने से यह बीमारी होती है और इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता है। यानी इसमें कई तरह की समस्याओं से सामना भी होता है। अगर इसको नजरअंदाज किया जाये तो शरीर के दूसरे अंग निष्क्रिय हो सकते हैं। डायबिटीज कैसे होती है, डायबिटीज के कारण क्या है, डायबिटीज के लक्षण क्या हैं, इससे कैसे बचा जा सकता है आदि जैसे सवालों के बीच में आप फंसे रहते हैं और आपको सही जवाब नहीं मिल पाता है। आज हम आपको डायबिटीज से जुड़ी हुई हर जानकारी दे रहे हैं।