
सुबह जागने और नित्यक्रिया के बाद ब्रेकफास्ट करना जरूरी होता है, मगर ये बहुत कम लोग जानते हैं कि ब्रेकफास्ट करने का सही टाइम क्या होना चाहिए।
दिन का पहला आहार यानी आपका ब्रेकफास्ट, जिसे हम सुबह का नाश्ता भी कहते हैं, वह काफी महत्वपूर्ण होता है। सुबह का नाश्ता हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। ब्रेकफास्ट हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है साथ ही यह शरीर को उर्जा प्रदान करता है, जिसके कारण हमारा शरीर पूरे दिन चार्ज रहते हुए बिना थके काम करता है।
एक आदर्श नाश्ते की अगर हम बात करें तो हमारा ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स और वसा का मिश्रण हो। साथ ही नाश्ते में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में हो। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए ईंधन का काम करते हैं। लेकिन यहां सवाल यह है कि सुबह उठने के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए यानी ब्रेकफास्ट का सही समय क्या होना चाहिए, जिसके बारे में यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे।
सुबह जागने के बाद आपको कब नाश्ता करना चाहिए - What Is Best Time To Have Breakfast
आपके ब्रेकफास्ट का सबसे सही समय जागने के दो घंटे के भीतर होना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, जागने के बाद नाश्ता करना आपके मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा है। यदि आप जिम जाने वाले हैं या फिर सुबह व्यायाम करना पसंद करते हैं, तो एक्सरसाइज करने से कम से कम आधे घंटे पहले केला, सेब या ड्राई फ्रूट्स जैसे कुछ हल्के आहार लेने चाहिए। ताकि आपकी एनर्जी बनी रहे। हालांकि, अगर आपको लगता है कि इससे एक्सरसाइज प्रभावित हो रही है और आप खाली पेट भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं, तो आप एक्सरसाइज के बाद भी नाश्ता कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बेहतर पाचन और स्वस्थ वजन बनाए रखना है, तो अपनी खानपान की आदतों में करें ये 3 बदलाव
वैज्ञानिकों की राय क्या है?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, यदि आप सही समय पर अपना भोजन नहीं कर रहे हैं, तो आपके लिए अपने वजन घटाने के लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा। यहां तक कि अगर आप Intermittent Fasting को फॉलो कर रहे हैं, तो आपके रात के खाने और नाश्ते के बीच का अंतर 12-14 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए। इससे ज्यादा समय आपके वजन घटाने के प्रयास को असफल बना सकता है। हालांकि, इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करने से पहले एक्सरपर्ट की सलाह जरूर लेना चाहिए।
अध्ययन ने इस तथ्य का समर्थन किया कि आपके रात के भोजन और नाश्ते के बीच 12 घंटे का उपवास भोजन के पूर्ण पाचन के लिए बेहतर है। इस दौरान एक अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है और कार्डिनल रिदम को बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में ये 5 फूड खाने से आपका पेट रहता है हेल्दी, बॉडी रहती है दिनभर एक्टिव
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का आइडियल टाइम
- ब्रेकफास्ट: सुबह 6 से 10 बजे
- मिड मॉर्निंग ब्रेकफास्ट: नाश्ते के 2-4 घंटे के बाद
- लंच (दोपहर का भोजन): दोपहर 3 बजे से पहले
- दोपहर का नाश्ता: दोपहर के खाने के 4 घंटे बाद
- डिनर (रात का खाना): शाम 5 से 8 बजे के बीच अपना डिनर करें
सही समय पर नाश्ता करने से आपके शरीर के सामान्य वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। वसा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और आप पूरे दिन अपने कामों को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।