मन चंगा तो सब चंगा। ये बात हम स्वास्थ्य के लिए भी बोल सकते हैं। तन के स्वस्थ रहने से आधी परेशानियां खुद टल जाती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए क्या किया जाए। तो सबसे पहले वजन कम किया जाए। फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका है वजन को कंट्रोल में रखना। लेकिन कई बार बहुत एक्सरसाइज करने से भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता। ऐसा खाने में कैलोरी अधिक लेने के कारण होता है। ऐसे में खाने में बदलाव करने की जरूरत है।
खाने में बदलाव करने के दौरान सबसे पहले पानी का ख्याल रखें। पानी, खाना अच्छे से पचाता है और बेवजह खाने से भी रोकता है। शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है। समय से पहले रिंकल्स आने लगते हैं। त्वचा की चमक खत्म हो जाती है। बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। किडनी पर भी असर पड़ता है।
इसके अलावा प्रोटीन प्रचुर मात्रा में लें। प्रोटीन लेने से कैलोरी शरीर में इकट्ठी नहीं होती और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।