बॉलीवुड अदाकारा उर्वर्शी रौतेला को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी जलवे बिखरते देखा जा चुका है। उर्वर्शी मिस इंडिया यूनिवर्स-2012 भी रह चुकी है। ये कहने की बात नहीं है कि उर्वशी एक चार्मिंग पर्सनालिटी की मालकिन है। लेकिन क्या आप उनकी इस खूबसूरती का राज नहीं जानना चाहेंगे? उर्वशी का कहना है कि इस खूबसूरती के लिए वो कुछ नहीं करती है। ये पूरी तरह से नैचूरल है। उन्होनें बताया कि जिस जगह (उत्तराखंड) से वो संबंध रखती है, यहीं उनकी खूबसूरती का कारण है। हालांकि खुद को फिट रखने के लिए उर्वशी बैले व जुम्बा डांस करती हैं और समय मिलने पर जिम जाती हैं।उर्वशी भोजन को केवल फिट रहने के लिए नहीं बल्कि त्वचा का ग्लो बरकरार रखने के लिए खाने को दिनभर में छह हिस्सों में बांटकर खाती हैं। नाश्ते में वे भीगे हुए बादाम, ओटमील व मूसली लेती हैं। लो फैट फूड चीजों को डाइट में शामिल करती हैं। उनको मौसमी फल व सब्जियों से तैयार सलाद खाना पसंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।