पार्टीज और अन्य जगहों पर तो हर कोई कूल और स्टाईलिश लगता है। लेकिन जब इस चीज को आॅफिस में भी मेनटेन करने की बात आती है तो अधिकतर महिलाएं मायूस हो जाती हैं। आॅफिस में काम और तनाव में चलते अपने लुक को मेनटेन कर पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। आज सोनाक्षी सिन्हा हमें आॅफिस में भी कूल और स्टाईलिश दिखने की कुछ टिप्स बता रही हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि लड़कियों को अपने बैग में हमेशा एक लिपस्टिक और आईलाइनर रखना चाहिए। ये दो चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें लगाते ही महिलाओं के चेहरे पर तुरंत निखार तो आता ही है साथ ही ये आपको फ्रैश भी दिखाता है। सोनाक्षी कहती हैं कि उन्हें लाइट कलर की लिपस्टिक बहुत पसंद हैं। जैसे लाइट पिंक और पीच कलर की लिपस्टिक उन्हें बहुत पसंद हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।