पेरिटोनियल कैंसर क्या है, अपोलो हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सिद्धार्थ साहनी से जानें। पेरिटोनियल कैंसर बहुत ही कम देखने व सुनने में आता है। यह पेट के ऊपरी हिस्से के ऊतकों के पतली परत के अंदर विकसित होता है। यह गर्भाशय, ब्लैडर व रेकटम को प्रभावित करता है। इपथिकल कोशिकाओं से बनी आकृति को पेरिटोनियल कहा जाता है। यह ऐसे द्रव्य का निर्माण करता है जिससे पेट के अंदर के अंग आसानी से गतिविधि कर सकें। कई तरह के कैंसर जैसे पेट या ओवरी का कैंसर अगर एडवास स्टेज पर आ जाये तो पेरिटोनियल में जाकर बस जाते हैं। यह ब्लड के जरिये पेरिटोनियल में जाकर वहां पर गढ़ जाते हैं जिसे हम पेरिटोनियल सीडलिंग्स बोलते हैं। आमतौर पर सर्जरी का इसमें कोई रोल नहीं होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।