अक्सर लोग परेशान होते हैं कि बाकी पूरी दुनिया उनके बारे में क्या सोचेंगे। पूरी दुनिया का मतलब हर किसी से होता है वो चाहे आपके घर वाले हों या और काई भी। यहां तक की कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि सड़क पर चलने वाला कोई अनजान व्यक्ति उनके बारे में क्या सोचेगा। जब कि यह सारी बातें सिरदर्द और तनाव का कारण बनता है। ऐसे में हमें इस आदत को किसी तरह से छोड़ देना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको सेल्फ कांफिडेंस को बढ़ाना चाहिए।
जब आपको इस बात का पूरा भरोसा रहेगा कि जो भी काम आप कर रहे हैं वह सही कर रहें है तो फिर आपको यह सोचने की जरूरत नही पड़ेगी की सामने वाला आपके बारे में क्या सोच रहा है। यहां तक कि उनके अप्रूवल पर निर्भर भी नही होना चाहिए। दुनिया में जिस किसी ने बड़ा काम किया वह हमेशा अकेले चलकर और बिना किसी परवाह के किया है। जब भी कोई आपको राय देता है या फीडबैक देता है तो यह इंसान का एक ओपिनियन हो सकता है इस बात को मानन है या नही ये आप पर निर्भर करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।