गर्भावस्था में यात्रा मना नहीं होती है क्योंकि गर्भावस्था एक नॉर्मल अवस्था है जिसमें आपका शरीर बिल्कुल ठीक होता है, अन्यथा किसी महिला को ब्लीडिंग का इतिहास या कोई हाई प्रेग्नेंसी रिस्क न हो। अन्यथा प्रेगनेसी में यात्रा करने से कोई परेशानी नही होती है। अक्सर महिलाएं आकर सवाल करती हैं, कि क्या 'मैं गर्भावस्था के दौरान ट्रेन या फ्लाइट से यात्रा कर सकती हूं।' आप गर्भावस्था में ट्रेन और फ्लाइट दोनों से जा सकती है। ट्रेन तो यात्रा का बहुत ही सुरक्षित माध्यम है। हालांकि आप रोड से यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें कि यात्रा बहुत ज्यादा लंबी न हो और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर यात्रा करने से बचें। अगर आपको प्रेगनेंसी में यात्रा करनी भी है तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे हवाईजहाज से लंबा सफर करते समय बीच-बीच में उठते रहें। सफर के वक्त पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। गर्भावस्था के दौरान यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस विडियों के माध्यम से आपको अपोलो अस्पताल की सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सुषमा सिन्हा बता रही है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।