फर्स्ट डेट थोड़ी मुश्किल होती है, एक तो आप बहुत नर्वस होते है। दूसरे बहुत ज्यादा समय अपनी उपस्थिति पर विचार करने और बाकी का समय बातचीत का अभ्यास करने पर खर्च कर देते हैं। आपके लिए यह अजीब? अच्छा? रहस्यमय? या अपने आप ही सब हो जाता है? लेकिन बुरी बात तब होती है, जब आपको खाने के कारण शर्मिदर्गी का सामना करना पड़ता है। आइए ऐसे कुछ आहारों के बारे में जानकारी लेते हैं, जिनसे फर्स्ट डेट पर आर्डर करने से बचना चाहिए। फर्स्ट डेट से एक दिन पहले आपको स्वस्थ आहार का जुनून छोड़ना होगा। क्योंकि पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मिंट आदि दांतों के बीच में फंस जाता है। फर्स्ट डेट पर सलाद आर्डर न करें। सलाद बहुत जल्दी खत्म हो जाता है और आपकी बातें अधूरी रह जायेगी। हालांकि मसालेदार खाना दिखने में आकर्षक लग सकता है लेकिन इसके कारण आपको हिचकियां आ सकती है और आपके पेट को भी नुकसान हो सकता है। फर्स्ट डेट पर चीजबर्गर आर्डर नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद परतों के कारण इसे खाना थोड़ा मुश्किल होता है। और टपकते चीज को खाने के कारण आप बच्चों की तरह दिख सकते हैं। अन्प्रनैउन्सबल व्यंजन को खाने से बचें। सबसे पहले यह बहुत महंगे होते हैं और दूसरा आप इसके बारे में अच्छे से बता नहीं पायेंगे। इसे आपका इम्प्रेशन खराब होता है। चिप्स को खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इसके सेवन पर बहुत अधिक शोर होता है और यह नशे की लत की तरह होता है। और लगातार इसको खाने से डेट पर बुरा असर पड़ता है। इनके अलावा लहसुन और प्याज के सेवन से बचें क्योंकि इनकी गंध बहुत तीखी होती है, जो आपके पार्टनर को विचलित कर सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।