ओजोन फिटनेस एंड स्पा, गुड़गांव के मास्टर ट्रेनर जेसन मॅकरेडी बता रहे हैं कि बिना उपकरण के ही व्यायाम कैसे किया जा सकता है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथ कंधे की सीध में आगे की ओर करें और कूल्हों को पीछे ले जाते हुए नीचे की ओर झुकें। आप ऐसी पोजीशन में आ जाएंगे जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठे हों। यह व्यायाम आपकी जांघों, घुटनों और पिंडलियों की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है। इसमें आपके लोअर लैग और अपर लैग 90 डिग्री के कोण पर होनी चाहिए। इसके बाद ऊपर आ जाएं। और फिर नीचे आएं। आप इस व्यायाम को 15 बार दोहरा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।