गर्मियों के आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सबसे ज्यादा इंतजार फलों के राजा रसीला आम का रहता है, क्योकि इसमें बिना गर्मियां अधूरी सी लगती है। क्या आप जानते हैं कि अगर रोजाना फाइबर से भरपूर 1 आम खाया जाएं तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, आइए ज
यदि आप रोजाना 1 आम खाते हैं, तो आप भरपूर मात्रा में विटामिन 'सी' (प्रतिरक्षा बूस्टर), 'ए' (आंखों), 'बी' (हृदय रोगों की रोकथाम), फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक आम के सेवन लाल रक्त कोशिकाओं की अधिक संख्या का उत्पादन करने में मदद मिलती हैं।
जी हां गर्मियों में रोजाना 1 आम खाकर आपके शरीर को कैंसर जैसे प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और ल्यूकीमिया के खिलाफ सुरक्षा प्रदान होती है। ऐसा आम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण होता है।
आम हमारी आंखों के लिए भी उत्तम आहार में से एक है। आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन 'ए' नेत्र स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन 'ए' अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है। अगर आप रोजाना 1 आम का सेवन करते है तो अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देकर अंधेपन को रोकता है।
चूंकि आम फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री और स्लॉट फ्री होता है, इसलिए अगर आप 1 आम रोजाना खाते हैं तो आपका वजन नहीं बढ़ता है। आम में मौजूद विटामिन सी और फाइबर के कारण आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इस फल में मौजूद पाचन फाइबर, पाचन क्रिया को बढ़ावा देती है।
आम में मौजूद फाइबर पेट के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यह पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह फल कब्ज और पेट के अल्सर से राहत प्रदान करने में भी सक्षम है। आम में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भोजन को एनर्जी में बदलने को बढ़ावा मिलता है।
Image Source : Shutterstock.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।