लड़कियां किसी लड़के को पसंद करते वक़्त बहुत सी चीजों पर गौर करती हैं, इसलिए सबसे पहले उन आदतों में बदलाव करें जो लड़कियों को नापंसद हो, इसके अलावा भी अगर आपको अब तक आपकी ड्रीम गर्ल नहीं मिली तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं।
आपने कुछ लड़कों को अक्सर कहते सुना होगा कि 'यार मुझे तो लड़कियां पसंद नहीं करती हैं' और 'मैं तो शायद हमेशा अकेला ही रहूंगा' या 'मेरे हाथों में तो लव लाइन है ही नहीं'। तो ऐसे दोस्तों को बता दें कि समस्या उनके हाथ की लव लाइन में नहीं, बल्कि उनकी आदतों और लाइफ स्टाइल में है। जनाब दौर कॉम्पटीशन का है और इस दौर में जो खुद को अपडेट नहीं रखता, उसके हाथ उदासी ही लगती है, फिर चाहे वो लव लाइफ हो या कैरियर। क्योंकि लड़कियां इस मामले में बहुत चूजी होती हैं। लेकिन आप टेंशन न लें, इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं, बस गहरी सांस लीजिये और सीरियस होकर ये स्लाइड्स पढ़िये और और अपनी ड्रीम गर्ल के साथ हसीं पल बिताइये।
Images source : © Getty Images
जो लड़के बेवजह ही लड़कियों से बातें करने की कोशिश करते हैं, लड़कियों से हमेशा चुपकते रहते हैं उन्हें चेपू प्रकार के लड़के कहते हैं. अगर देशी भाषा में बोलें तो इस प्रकार के लड़के मुंह फट भी होते हैं. लड़कियां कभी भी इस तरह के लड़के के साथ रहना पसंद नहीं करती हैं.
Images source : © Getty Images
लड़कों में एक जमात ऐसी भी होती है जिसके दिमाग में मानों हर वक्त 50 शेड्स ऑफ ग्रे ही चलती रहती है। और जब कोई लड़की इनके करीब होती है तो इन्हें उसमें डकोटा जॉन्सन नज़र आती है। लेकिन मेरे दोस्त हर चीज़ का एक वक्त और माहौल होता है, इस एटिट्यूड से लड़कियां दूर ही भागती हैं।
Images source : © Getty Images
कुछ लोग बहुत टची होते हैं, ये लोगों को पसंद आ जाते हैं, लेकिन कुछ लोग बहुत टच करते हैं, और ये लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही आते हैं। नए जमाने की लड़कियां नहीं चाहती हैं कि कोई भी उनसे हर वक्त चिपकता ही रहे। तो बेहतर होगा कि अपने 80% टच को अपने मल्टीमीडिया मोबाईल के लिये रखें, गर्लफ्रेंड के लिये 20% काफी है।
Images source : © Getty Images
देखिये आज के दौर में वो ही हिट है जो हर फील्ड में फिट है। तो आपको रोमांस के ए टू ज़ेड न पता हों तो ए बी सी डी तो पता होनी चाहिये। ऐसे में अगर आप जानते हैं फ्रांस का सिर्फ एफिल टावर ही नहीं फ्रेंच किस भी मशहूर है और वो क्या होती है तो ये आपेक लिये लाभदायक होता है।
Images source : © Getty Images
कुछ लड़के ज्यादा ही नाज़ुक दिल के होते हैं, और कोकरोच को देखकर भी 'मम्मी' चीख पड़ते हैं। आप मर्द हैं सिर्फ जैंट्स डियो लगाने से बात नहीं बनेगी, थोड़ा टफ बनना पड़ेगा मेरे दोस्त। इस प्रकार के लड़कों के साथ रहना, लड़कियों को अपने सुरक्षा के प्रति हमेशा चिंतित करता रहता है. इसलिए लड़कियां चाहती हैं कि उनका साथी या यहाँ तक की दोस्त, मर्द हो. क्योंकि मर्द को दर्द नहीं होता है।
Images source : © Getty Images
आगर आप ये सब लड़की को जताने की कोशिश करेंगे तो, वो आपको सिर्फ एक जवाब दे कर लाजवाब कर सकती है। ...वो बोल सकती है कि उसके पास बॉय फ्रेंड है। और शायद ये सुन कर आपको बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। क्योंकि बात-बात में दिखावा करना लड़कियों को खुद पर तो अच्छा लगता है लेकिन लड़कों के अन्दर ये बात लड़कियों को पसंद नहीं आती।
Images source : © Getty Images
अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो अपनी इस आदत को जितना जल्द हो सके दूर कर लें। क्योंकि लड़कियां उन लड़कों को कम ही पसंद करती हैं जिन्हें हर बात पर ज्यादा गुस्सा आ जाता है। योगा कीजिए मन शांत होगा और ड्रीम गर्ल मिलने की संभवनाएं भी बढेंगी।
Images source : © Getty Images
लड़को को सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से होता है, खैर होना भी चाहिये। लेकिन वो लड़के जो अपने और मां के बीच किसी का आना पसंद ही नहीं करते, फिर चाहे वो उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड ही क्यों न हो, तो यहां मामला इगो वाला हो जाता है। लेकिन मेरे भाई, ये एक ऐसी जंग है जिसमें जीत अक्सर महिलाओं की ही होती है।
Images source : © Getty Images
सभी लड़को में तो नहीं, लेकिन ज्यादातर में अनहाइजीन देखी जा सकती है। गीला तौलिया पलंग पर रखना, गंदे, बदबूदार मोजे, चेहरे के पिंपल्स, राह चलते बार-बार थूकना या दिवार को वॉश रूम समझना, ये कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो लड़कियों को आपसे दूर करती हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।