मुंह का स्वाद बदलना हो तो कभी-कभार चलता है, लेकिन आए दिन बार भोजन करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। और इसके अलावा भी आप काफी सुख सुविधाओं से महरूम रह जाते हैं।
बाहर भोजन करना लक्जरी है और साथ ही दोस्तों और परिवार वालों के साथ वक्त बिताने का एक नायाब तरीका भी। लेकिन, क्या हर बार बाहर का भोजन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बिलकुल नहीं। बाहर का भोजन आपकी सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ता है। इसके साथ ही इसके कुछ अन्य नुकसान भी होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
सबसे पहले, बाहर भोजन करना घर पर भोजन करने की अपेक्षा महंगा पड़ता है। इसका बड़ा कारण यह है कि आप सेवा के लिए भुगतान कर रहे हैं। आप उस लोकेशन, खाना पकाने में लगी मेहनत, और इसके बाद उस होटल या रेस्तरां को मुनाफा भी देते हैं। अगर आप अपने लिए खुद खाना पकाते हैं, तो आप खुद अपने लिए सामान खरीदते हैं। इससे भोजन पकाने और खाने की श्रृंखला भी छोटी हो जाती है। और साथ ही बाहर खाने में ज्यादा ध्यान मुनाफे पर होता है, वहीं घर पर आप पौष्टिकता को तरजीह दे सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
घर पर भोजन करने में कम वक्त लगा है। अगर आप भोजन पकाने मे लगने वाले वक्त को भी देखें तो भी आपका जाने-आने का वक्त तो बचता ही है। और अगर आप भोजन घर पर मंगाते हैं, तो भी आपको उसके इंतजार में वक्त ज़ाया नहीं करना पड़ेगा। घर पर खाना खाने से आपको ऑर्डर देकर उसका इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर आप रोज शाम को बाहर भोजन करते हैं, तो आप कितना वक्त यूं ही बर्बाद कर देते हैं, जिस वक्त में आप जरूर काम कर सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
खाना पकाना एक मजेदार कला है। आपको इसे जरूर सीखना चाहिये। अगर आप हमेशा पका-पकाया भोजन करने के आदी हैं, तो आप कभी भी खाना पकाने का आनंद नहीं ले पायेंगे। आप कभी नयी डिश नहीं सीख पायेंगे। और साथ ही आपको उस खुशी का आनंद कभी नहीं होगा जो अपने लिए भोजन पकाने पर होता है।
Images courtesy: © Getty Images
बाहर के भोजन में पौष्टिकता का अभाव होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बाहर पके भोजन में स्वाद को अधिक तरजीह दी जाती है। इसके साथ ही भोजन को इस तरह तैयार किया जाता है कि वह देखने में अच्छा लगे। इससे ग्राहक उस भोजन की ओर अधिक आकर्षित हो और अधिक खाये। यहां पौष्टिकता को अधिक महत्ता नहीं दी जाती। बाहर के भोजन में वसा, नमक और शर्करा आदि का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा भोजन बहुत धीमा पचता है। आप कभी-कभी तो ऐसा भोजन कर सकते हैं, लेकिन ऐसा आहार आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।
Images courtesy: © Getty Images
मान लीजिये आपने बहुत सोच विचार कर कुछ सेहतमंद खाने का ऑर्डर किया। लेकिन, आपको क्या पता कि आखिर उसे तैयार कैसे किया गया है। उस भोजन को तैयार करने की प्रक्रिया से आप अनजान ही रहते हैं। ऐसे में आप गारंटी के साथ कैसे कह सकते हैं कि वह भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी था। लेकिन, यही भोजन अगर आप घर पर तैयार करें, तो आप पूरी प्रक्रिया से पूरी तरह वाकिफ हैं। आप उसे अपने हिसाब से पौष्टिक बना सकते हैं। उसके साथ ही उसमें स्वाद का संतुलन भी कर सकते हैं। अगर आप डायटिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बाहर खाना और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
Images courtesy: © Getty Images
घर जैसा आराम आपको बाहर कहां मिल सकता है। घर पर भोजन करते समय आप कई बातों का खयाल रख सकते हैं। उदाहरण के लिए आप अपनी पसंद के संगीत के साथ भोजन कर सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर भोजन करते समय आप कितनी ही जरूरी बातों को डिस्कस कर सकते हैं। आप टीवी के सामने बैठकर अपनी पसंद के स्वाद का आनंद ले सकते हैं। घर पर भोजन करते समय माहौल तैयार करना पूरी तरह आपके हाथ में होता है।
Images courtesy: © Getty Images
अगर आप बार भोजन करते हैं, तो आप अकसर जरूरत से ज्यादा भोजन ऑर्डर करते हैं। आपके भोजन के लिए अपनी तृष्णा को नियंत्रित नहीं कर पाते। भरपेट भोजन के बाद भी आइसक्रीम का लालच आपको अपनी ओर खींच ही लेता है। अब क्योंकि आप बाहर पैसे खर्च करने के मकसद से ही निकले हैं और यहां आपको खाने के ढेरों विकल्प मिल रहे हैं, तो अधिक और अस्वास्थ्यकर भोजन कर लेते हैं। बाहर आप अकसर घर से अधिक भोजन करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।