बढ़ते फोन, टैबलेट, टीवी और कम्प्यूटर के इस्तेमाल के चलते आजकल लोगों की आंखों का कमजोर होना कोई हैरानी की बात नहीं है।
बढ़ते फोन, टैबलेट, टीवी और कम्प्यूटर के इस्तेमाल के चलते आजकल लोगों की आंखों का कमजोर होना कोई हैरानी की बात नहीं है। डॉक्टर्स और एक्सरपर्ट्स कई बार इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों के सीमित उपयोग पर जोर दे चुके हैं। लेकिन हर कोई इन गाइडलाइंस को नजरअंदाज करता हुआ दिखता है। जिसके चलते आंखें कमजोर होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे काम बता रहे हैं जिन्हें आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट भी करेंगे तो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ने और उसे बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के चलते आजकल लोगों का खानपान सिर्फ जिंदा रखने का साधन मात्र हो गया है। खाने से सभी तरह के पोषक तत्व और प्रोटीन मानों कहीं गायब हो गए हैं। जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ने के साथ ही हमारी आंखों पर भी पड़ता है। इसलिए अपने खाने में मछली, पालक, फल और हरी सब्जियों को शामिल करें इसके सेवन से आंखों में ड्राई-आई सिंड्रोम की समस्या दूर होती है।
जिन लोगों की आंखे कमजोर होती हैं उन्हें बीच बीच में अपनी आंखों की जांच करवाती रहनी चाहिए। अगर आपकी आंखों की रोशनी बिल्कुल ठीक है और आपको पढ़ने में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है फिर भी साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच अवश्य करवाएं।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों को झपकाना भी फायदेमंद होता है। आंखें झपकाने से आंखें तरोताजा और तनाव मुक्त रहती हैं। कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी आंखों की पलकों को कम झपकाते हैं, ऐसे लोगों को हर सेकेंड कम से कम तीन से चार बार अपनी आंखों को झपकाना चाहिए।
आंखों के कुछ व्यायाम कर भी आंखों की रोशनी को वापस पाया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और जब हथेलियां गर्म हो जाएं तो उन्हे हल्के से आंखों पर रख लें। ऐसा करने से आंखों का तनाव काफी हद तक दूर हो जाता है।
पानी आपकी सभी समस्याओं का निदान करता है। समय-समय पर अपनी आंखों को धोते रहें। इससे आंखों में डिहाईड्रेशन नहीं होगा और वह स्वस्थ रहेगी। बाहार से आने के बाद आंखों पर पानी की छींटे जरूर मारे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।