यदि आपको अच्छे दर्जे के रेजर और शेविंग क्रीम के साथ शेविंग करने की सही तकनीक का भी पता है तो आप हर बार क्लीन और क्लोज शेव करने में कामयाब रहेंगे, वो भी बिना कट और जलन के।
शेविंग के दौरान चेहरे पर कट लगना या बाद में जलन होना पुरुषों, खासतौर पर लड़कों के लिए एक आम समस्या है। कई बार शेविंग के दौरान लगने वाले छोटे कट त्वचा को संक्रमित भी कर देते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि शेविंग के दौरान आपकी त्वचा कटे नहीं और शेविंग के बाद जलन न हो तो इन सावधानियों को जरूर बरतें।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
ज्यादातर लोग शेविंग के बाद क्रीम या मॉइश्चराइजर से चेहरे की मसाज करते हैं। ऐसा करना सही भी है लेकिन चेहरे पर शेविंग के पहले भी मसाज कर ली जाए तो शेव मुलायम हो जाती है और बिना किसी परेशानी के हो जाती है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
शेव के पहले स्क्रब करने से शेव के दौरान कट लगने और जलन होने की आशंका बहुत कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्रबिंग से चहरे की डेड सेल्स की परत निकल जाती है और त्वचा चिकनी हो जाती है। इससे शेव करना बेहद आसान हो जाता है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
शेविंग क्रीम को हथेली पर लेकर शेव पर अपवर्ड सर्कुलर मोशन में अच्छे से लगाएं। हां, सुनिश्चत कर लें कि यह हर उस जगह पर लग जाए जिसे आप शेव करने वाले हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अच्छी तरह और सुरक्षित शेव के लिए शेव करने के लिए नए रेजर का उपयोग करें। दरअसल पुराने रेजर का उपयोग करने पर बाल ठीक से नहीं निकल पाते और कट लगने के साथ-साथ संक्रमण का डर भी रहता है। हां रेजर को पहले और बाद में एलकोहॉल से साफ करें।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
शेविंग करते समय नीचे की ओर आएं न कि ऊपर की ओर! गलत तरीके से शेव करने से त्वचा छिल सकती है। दाढ़ी की ऊपरी हिस्से की शेविंग के लिए दाढ़ी के ऊपर से जॉ—लाइन तक एक लंबा स्ट्रोक लें। रेजर को हर स्ट्रोक के बाद धोना न भूलें।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
ठुड्डी और गले की शेविंग के लिए गले के निचले हिस्से से ऊपर की ओर शेविंग करें। इससे रेजर बर्न और इनग्रोन हेयर की समस्या नहीं होती है। ऊपरी होंठ की शेविंग के लिए इसे सामने के दांतों पर फैला लें। अब ऊपर से नीचे की दिशा में शेव करें।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
रेजर का इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें कि इससे लंबे स्ट्रोक्स ही लगाएं जिससे ब्लेड पर दबाव कम होगा और शेविंग स्मूथ होगी। ध्यान रखें कि हल्के से ही शेव करें, जोर न लगाएं। जोंर लगाने से त्वचा छिलेगी बाकी कोई फायदा नहीं होगा।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
शेविंग के बाद अपने मुंह को ठंडे पानी से धोएं, आप ताजें पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं। इससे रेजर से पैदा हुई जलन और कट से तुंरत राहत मिलती है। जब तक कट ताजा है तब तक अपने चेहरे को गरम पानी से न धोएं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
शेव करने के बाद अपने चेहरे को एलोवेरा जेल से मसाज करें। जहां पर जलन हो रही हो वहां पर 20 मिनट के लिये एलोवेरा जेल को लगा रहने दें, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप विच हेजल, जो कि एक प्राकृतिक अस्ट्रिन्जन्ट का प्रयोग भी कर सकते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।