संकल्प शक्ति को दृढ़ बनाकर हम अपनी सोच के अनुसार चीजों को पा सकते हैं। यह सब किसी जादू का नहीं बल्कि श्रेष्ठ और शक्तिशाली संकल्प शक्ति का ही कमाल होता है।
किसी श्रेष्ठ सोच-विचार और भाव को जीवन में साकार कर दिखाने की शक्ति को इच्छाशक्ति कहते है। सफलता की समस्त दिशाओं में फिर वह चाहे भौतिक हो या आध्यात्मिक, संकल्प शक्ति एक सर्वाधिक उत्तम, महत्त्वपूर्ण और उपयोगी औजार है।
image courtesy : getty images
जब इतना महत्वपूर्ण औजार हमारे पास उपलब्ध है फिर हम असफल क्यों हो जाते हैं। ऐसा इसलिये होता हैं क्योंकि हम अपनी इच्छाशक्ति को अनदेखा कर देते हैं। संकल्प शक्ति को दृढ़ बनाकर हम अपनी सोच के अनुसार चीजों को पा सकते हैं। यह सब किसी जादू का नहीं बल्कि श्रेष्ठ और शक्तिशाली संकल्प शक्ति का ही कमाल होता है। आइए संकल्प शक्ति को बढ़ाने के उपायों के बारे में जानें। image courtesy : getty images
केली मैकगोनिगल पीएचडी एंड लेखक ऑफ विलपॉवर इंस्टिंक्ट के अनुसार, इच्छाशक्ति एक प्रतिक्रिया है। जो मस्तिष्क और शरीर दोनों से आती है। प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स (माथे के पीछे मस्तिष्क का खंड) वह हिस्सा है जो निर्णय लेने और हमारे व्यवहार को विनियमित करने जैसी चीजों में मदद करता है। आत्मसंयम या इच्छाशक्ति, इस शीर्षक के अंतर्गत आते है, और इस प्रकार मस्तिष्क के इस हिस्से का ध्यान रखा जाना चाहिए। image courtesy : getty images
मैकगोनिगल के अनुसार, शुरुआत करने के लिए सबसे पहले हमें तनाव के स्तर का प्रबंधन करने की जरूरत होती है। तनाव के उच्च होने पर हमारा प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स ऊर्जा के लिए लड़ाने में असमर्थ हो जाता है। मैकगोनिगल कहते हैं कि तनाव महसूस होने पर गहरी सांस लेने से तनाव के स्तर में प्रबंधन और संकल्प शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। image courtesy : getty images
जर्नल ऑफ पर्सनालिटी एंड सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आत्म प्रतिज्ञान इच्छाशक्ति को मजबूत बनाने में आपकी मदद करता है। पहले से ही किसी काम के लिए ना कह देना जैसे बुरी आदत से खुद को दंडित करना ठीक नहीं है। इसलिए कुछ करने के लिए अपने आप को मजबूर करके आप आसानी से संकल्प शक्ति को मजबूत बना सकते हैं। image courtesy : getty images
मैकगोनिगल कहते हैं कि पर्याप्त नींद प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को कुशलता से काम करने में मदद करती है। अनिद्रा क्रोनिक तनाव का जन्म देता है जो शरीर और दिमाग द्वारा इस्तेमाल एनर्जी को हानि पहुंचाता है। तनाव प्रतिक्रिया होने पर प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स विशेष रूप से असर पड़ता है। इसलिए संकल्प शक्ति को बढ़ाने के लिए भरपूर नींद लें। image courtesy : getty images
मैकगोनिगल सुझाव देते है कि ध्यान इच्छाशक्ति को बढ़ाता है। साथ ही ध्यान तनाव प्रबंधन और आत्म जागरुकता में सुधार करने में भी मदद करती है। इसके लिए आपको जीवन भर ध्यान का अभ्यास करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आठ सप्ताह के संक्षिप्त दैनिक ध्यान प्रशिक्षण से मस्तिष्क में परिवर्तन देखा जा सकता है। image courtesy : getty images
यह मस्तिष्क को प्रशिक्षित करने का सबसे बढि़या तरीका है, लेकिन यह आसानी से नजरअंदाज होता है और इसका सही मूल्यांकन नहीं किया जाता है। और आपको तनाव के लिए बहुत अधिक लचीला बना देता है। इस तरह से संकल्प को बढावा देने नियमित शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। image courtesy : getty images
आहार का असर आपकी प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स के कार्य पर भी पड़ता है। इसलिए पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। पौष्टिक आहार न केवल आपके मस्तिष्क को ऊर्जा देता है, बल्कि संकल्प शक्ति के हर पहलू में सुधार करता है। अच्छा पोषण आपके इच्छाशक्ति में सुधार करने के अलावा आपको बेहतर महसूस करने में भी मदद करता है। image courtesy : getty images
अकसर लोगों को कहते हुए सुना गया है कि अभी नहीं बाद में। विलपॉवर मे : रेडिस्कवरिंग द ग्रेटेस्ट ह्यूमन स्ट्रेंथ रॉय एफ बाउमैस्टर के अनुसार, ऐसा कहने वाले लोग आमतौर पर कुछ प्रलोभन से परेशान होकर उससे बचने की कोशिश कर रहे होते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।