धूम्रपान दिल, दिमाग, फेफड़े और सेक्स जीवन के लिए भी बुरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धूम्रपान आपकी सुन्दरता का भी सबसे बड़ा दुश्मन हैं। चलिये देखते हैं 10 कारण, जो बतायेंगे कि किस तरह धूम्रपान आपकी खूबसूरती का सबसे बड़ा दुश्मन है।
धूम्रपान के आदी लोगों को दिल, फेफड़े, मस्तिष्क और सेक्स जीवन पर धूम्रपान के बुरे प्रभावों की काफी हद तक जानकारी है। लेकिन, इस घातक आदत के प्रभाव आपकी सोच से भी ज्यादा भीषण है। यह आपके आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाने के अलावा आपके रूप को भी बिगाड़ सकता है। यह आपको पीला और बीमार और समग्र व्यक्तित्व को बिगाड़ सकता है। image courtesy : getty images
धूम्रपान करने वालों को रात को ठीक से नींद नहीं आती है। निकोटीन के कारण रात को बेचैनी रहने के कारण नींद की कमी पाई जाती है। नतीजतन आंखों के आस-पास काले घेरे और सूजन की समस्या होती है। image courtesy : normalbreathing.com
सोरायसिस त्वचा की वह स्थिति है जो धूम्रपान न करने वालों को भी हो सकती है। लेकिन सिगरेट की लत इस बीमारी के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा देती है। image courtesy : getty images
सुन्दरता को बरकरार रखने में हमारे दांतों का बहुत बड़ा योगदान होता है। लेकिन सिगरेट में मौजूद निकोटीन आपके दांतों को पीला कर देता है। सिगेरट से दांतों पर दाग आ जाते हैं और धीरे-धीरे दांत अपनी चमक और असली रंग को खो देते हैं। image courtesy : getty images
औसतन, धूम्रपान करने वाले न करने वालों की तुलना में लगभग 1.4 साल तक अधिक बड़े दिखाते हैं। धूम्रपान त्वचा को स्वस्थ रखने वाले ऊतकों को रक्त की आपूर्ति करने में बाधा उत्पन्न करता है। जिसके परिणामस्वरूप आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और आप उम्र से पहले बढ़े लगने लगते हैं। image courtesy : getty images
निकोटीन सिर्फ आपके दांतों को ही पीला नहीं करता बल्कि इससे आपकी उंगलियों और नाखूनों में भी पीलापन आने लगता है। इस तरह से आपकी सुंदरता कम होने लगती है। image courtesy : getty images
आपकी त्वचा, दांत और आंखों के अलावा सिगरेट आपके बालों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। सिगरेट में मौजूद केमिकल बालों के रोम में मौजूद डीएनए को हानि पहुंचाता है। और निरंतर धूम्रपान करने से सेल हानिकारण मुक्त कण उत्पन्न करने लगते हैं जिससे बालों के गिरने की समस्या होती है। image courtesy : getty images
निकोटीन शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन युक्त रक्त के प्रवाह को प्रतिबंधित कर देता है जिससे रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती है। इसके कारण घावों को ठीक होने में बहुत अधिक समय लगता है और निशान लाल रंग के प्रतित होने लगते हैं। image courtesy : getty images
धूम्रपान कई प्रकार की दंत समस्याओं जैसे ओरल कैंसर और अन्य कई प्रकार के मसूड़ों के रोगों का कारण बनता है जिससे दांतों को नुकसान हो सकता है। image courtesy : getty images
झुर्रियां और सूजी हुई आंखों के अलावा धूम्रपान से आपकी त्वचा सूखी, पीली और बेजान कर सकता है। त्वचा का इस तरह से रंग बदलना सिगरेट के धुएं के कारण होता है। सिगरेट के धुएं में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड आपकी त्वचा में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, और निकोटीन रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न करती है। image courtesy : getty images
सिगरेट में मौजूद निकोटीन त्वचा में फाइबर और संयोजी ऊतको को नुकसान पहुंचाता है जिससे त्वचा में लोच और शक्ति में कमी आती है। वैसे तो तेजी से वजन बढ़ने या घटने के कारण शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान आ जाते हैं। जो सामान्य तौर पर हल्की लकीरों जैसे होते हैं। लेकिन निकोटीन के कारण उत्पन्न मार्क्स के निशान कभी नहीं जाते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।