यदि घर और ऑफिस की जिम्दारियों और बेतहाशा काम के चलते जिम जाने का समय नहीं मिल पाता तो आप इसके बिना भी फिट रह सकते हैं।
आज के बदलते दौर में और काम की आपा-धापी के चलते जिम जना या एक्सरसाइज के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल हो गया है। लेकिन वजन घटाने, खुद को शेप में रखने और फिटनेस बरकरार रखने के लिए कुछ तो करना ही होगा। तो भला क्या किया जाए? तो ज नाब परेशान ना हों अगर खुद को फिट रखने का इरादा पुख्ता कर ही लिया है तो जिम जाना जरूरी नहीं, आप बिना जिम जाए भी चुस्त-दुरुस्त रह सकते हैं। चलिये जानें कैसे.......
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
संतुलित आहार व थोड़ी बहुत कसरत के साथ-साथ यदि नियमित रूप से घर का काम किया जाए, तो भी अच्छी फिगर और फिटनेस पाई जा सकती है। तो अगली बार घर के काम को काम नहीं व्यायाम समझ कर काजिएगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
खान-पान का सेहत पर सीधा असर पड़ता है, इसलिए हेल्दी फूड खाएं। ताजी सब्जियों और फलों को अपने रोज के आहार में शामिल करें। जंक फूड या बाहर के खाने से परहेज करें। शरीर की जरूरत के अनुसार ही खाएं, न कम न ज्यादा। खाने के समय का ध्यान रखें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जंपिंग (एक ही जगह पर खड़े रहकर कूदना) केवल बच्चों का खेल नहीं, यह आपको फिट रखने का एक बेजोड़ कार्डियो वर्कआउट है। अतिरिक्त कैलोरी घटाने और रीढ़ व पैरों को मजबूत रखने के लिए यह एक बेहद आसान एक्सरसाइज है। कमाल की बात तो ये कि इसे आप कहीं भी कर सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
रोज केवल एक घंटे की सैर कर आप अच्छी खासी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। सुबह की सैर ही नहीं, घर के छोटे-मोटे कामों के लिए वाहन के बजाय पैदल जाने की आदत डालें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जी हां, पोंछा लगाने से न सिर्फ आपका घर रोगाणु मुक्त और साफ-सुधरा होताहै बल्कि पेट की एक्सरसाइज भी हो जाती है। और ध्यान रहे अच्छे फिगर की शुरुआत तो पेट से ही होती है, फिर चाहे अच्छा खाने हो या फिर पेट की एक्सरसाइज। पोंछा लगाने से कमर का भी व्यायाम होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अगर ताजा फूल, फल या सब्जी और फिट शरीर व मन चाहिए तो बागबानी करना शुरू कीजिए। इसे करने से कसरत तो होगी ही, प्रकृति के साथ रह कर आपका दिमाग भी तंदुरुस्ती बनेगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
बाथ टब में नहाना तो मजेदार होता है, लेकिन इसे साफ करना कोई आसान काम नहीं। अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन अगर आप इसे झुक-झुक कर साफ करेंगे, तो कमर मजबूत बनेगी और फिर इसे साफ करने के बाद इसमें लेटकर आराम का भी तो मौका मिलेगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
डांस के थोड़े भी शौकीन हैं तो झिझकिये मत और ताल से ताल मिलाना शुरू कर दीजिए। क्योंकि डांस से ना सिर्फ आप अपनी अतिरिक्त कैलोरी घटाते हैं, बल्कि तनाव मुक्त भी होते हैं। और फिर पार्टी-फंग्शन में तो आपकी वाह-वाही होती ही है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
फिट और रोग मुक्त रहने के लिए अपने स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से करना जरूरी होता है। हर 6 महीने या साल में अपने पूरे शरीर की स्क्रीनिंग कराएं। इससे कई संभावित बीमारी का समय रहते पता चल जाता है और उसे अपचारित किया जा सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।