पुरुषों के शर्ट के कॉलर भी कई प्रकार के होते हैं और इनका लुक भी अलग होता है, इस स्लाइडशो में कॉलर के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानें।
ये बात तो तय है कि आप जो शर्ट पहनते हैं उसमें केवल दो तरह के कॉलर के बारे में ही आपको पता होता है। पहला कॉलर वाला शर्ट दूसरा बिना कॉलर वाला शर्ट, यानी चाइनीज कॉलर वाला शर्ट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो शर्ट पहनते हैं, उसमें कॉलर की डिजाइन भी कई तरह की होती हैं। सामान्यतया कॉलर के इन प्रकारों के बारे में खरीदार ही नहीं, बल्कि दुकानदार भी अनजान होते हैं। इस स्लाइडशो में हम शर्ट में प्रयोग किए जाने वाले कॉलर के प्रमुख प्रकारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Image Source- Shutterstock
सामान्यतया इस प्रकार के कॉलर का प्रयोग अधिक दिखाई देता है। इसे कॉलर का सामान्य प्रकार भी मानते हैं। इसमें आगे का हिस्सा नुकीला होता है, जिससे शर्ट का लुक फॉर्मल होता है। इस तरह के कॉलर में आप किसी भी प्रकार की टाई बांध सकते हैं। इस तरह के शर्ट को आप ऑफिस, पार्टी या किसी भी कार्यक्रम में पहन सकते हैं।
Image Source- Shutterstock
यह खास तरह के कॉलर का प्रकार माना जाता है, क्योंकि इसे हर मौके यानी सामान्य कार्यक्रम के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी पहन सकते हैं। बिना टाई के यह कॉलर बेहतरीन लगती है। स्वेटर के साथ और ब्लेजर के साथ इसे पहनने से लुक और भी आकर्षक हो जाता है।
Image Source- Shutterstock
इस तरह का कॉलर भी प्रचलन में है। इसकी पट्टियां लंबी न होकर छोटी होती हैं। इसमें आप अधिक मोटी टाई नहीं पहन सकते हैं। दिखने में यह कॉलर बहुत ही आकर्षक होती है। अगर आप टाई की गांठ छोटी बनाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे बिना टाई के भी पहन सकते हैं। इसे पार्टी में या फिर दूसरे कार्यक्रम में भी पहन सकते हैं। अगर आपके चेहरे का आकार पतला या फिर गोल है, तो आपके ऊपर यह अधिक जचेंगी।
Image Source- Shutterstock
इस तरह के कॉलर में नीचे की तरफ बटन लगा होता है, जिससे शर्ट का लुक और भी आकर्षक हो जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कॉलर का शेप एक जैसा रहता है, क्योंकि कॉलर के नीचे के हिस्से में बटन लगा होता है, जिससे कॉलर का हिस्सा मुड़ता नहीं है। इसमें टाई लगाकर आप इसका लुक बेहतर कर सकते हैं। लेकिन बिना टाई के भी यह काफी आकर्षक दिखाई देती है। इसे किसी भी अवसर पर आप पहन सकते हैं।
Image Source- Shutterstock
इस तरह के कॉलर के पीछे बहुत ही सुनहरा इतिहास है। इसका सबसे पहले प्रयोग इंगलिश बोर्डिंग स्कूल में हुआ, क्योंकि स्कूल वाले चाहते थे कि उनके बच्चे ड्रेस में सबसे अलग दिखें। धीरे-धीरे अपने बेहतरीन स्टाइल के लिए यह स्पोर्टी शर्ट कॉलर बन गई और इसका प्रयोग ज्यादातर गोल्फ खेलने वाले करने लगे। इसमें टाई बांधना जरूरी नहीं है। इसे आप पार्टी में भी पहन सकते हैं। टाई के कई दूसरे प्रकार भी हैं, तो अगली बार जब भी शर्ट खरीदने जाएं, तो शर्ट की कॉलर पर ध्यान दें और इनके बारे में अपने दोस्तों को भी बताएं।
Image Source- Shutterstock
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।