साइटिका एक तरह का शारीरिक दर्द है जो रीड़ की हड्डी, कमर की नसों से पैर की नसों तक होता है। यह बहुत ही कष्टकारी होता है। इससे निजात पाने का सबसे अच्छा उपाए एक्सरसाइज है, जिसे हम घर में अपने बेड पर भी कर सकते हैं। कौन है वो एक्सरसाइज, आइए जानते हैं
अनियमित जीवनशैली की वजह से अक्सर लोगों में साइटिका की समस्या हो जाती है। जो हमें अक्सर दर्द देती रहती है। साइटिका एक तरह का शारीरिक दर्द है जो रीड़ की हड्डी, कमर की नसों से पैर की नसों तक होता है। यह बहुत ही कष्टकारी होता है। जो लोग कई घंटों तक लगातार बैठकर ऑफिस या घर पर काम करते हैं उनमें साइटिका समस्या ज्यादा होती है। आमतौर पर यह समस्या 50 साल की उम्र के बाद होती है। लेकिन आजकल युवाओं में भी देखी जा रही है। इससे निजात पाने का सबसे अच्छा उपाय एक्सरसाइज है, जिसे हम घर में अपने बेड पर भी कर सकते हैं। कौन है वो एक्सरसाइज, आइए इस स्लाइडशो से जानते हैं।
Image Source : Getty
सबसे पहले आप अपने पेट के बल पर ले जाएं। इसके बाद अपने सीने, कंधे और गर्दन को कोहनियों के बल टिका कर ऊपर की ओर ले जाएं। गहरी सांस लेते हुए 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रूकें। यदि यह आपके पैरों के दर्द को कम करता है तो इसे लगातार दो बार करें। यदि यह आपको आराम नही पहुंचाता है तो आप अगला स्टेप कर सकते है।
Image Source : drjessechappus
यह स्टेप भी लगभग प्रेसअप जैसा ही है। पहले पेट के बल लेट जाइए। पैरों को सीधा लंबा फैलाकर रखिए। अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे जमीन पर रखिए। माथे को जमीन पर रखें। कुहनियों की दिशा ऊपर की ओर रहेगी। अब धीरे-धीरे सिर को और कंधों को जमीन से ऊपर उठाइए। ऐसा करते समय सांस अंदर लेना है। 10 सेकेंड तक खुद को होल्ड रखें फिर वापस उसी मुद्रा में आ जाएं।
Image Source : verywell
सबसे पहले आप सीधे तरह लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों घुटनों को सिकोड़ते हुए छाती तक ले आएं। इसे करने के लिए आपको अपने दोनों हाथों की मदद लेनी पड़ेगी। दोनों हाथों से घुटनों को कस कर अपनी छाती से जोड़ दें। इसे 30 सेकेंड तक होल्ड रखें और सांस लेते रहें। इससे यदि आपको आराम मिलता है तो दोबारा कर सकते हैं नहीं तो आप अगले दिन दोबारा इसे कर सकते हैं।
Image Source : bamail
इस स्टेप को करने से पहले आप सीधे तरीके से लेट जाएं और अपने दाहिनें पैर के घुटने को बाएं कंधे की ओर पुश करें। ऐसा करने के लिए आप अपने हाथों की मदद ले सकते हैं। इसके बिना कर पाना मुश्किल है। इसे आप 30 सेकेंड तक होल्ड कर सकते हैं। इसे आप तीन बार कर सकते हैं।
Image Source : medicinenet
इस पोज को करने के लिए पहले फर्श पर मैट बिछाकर लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को घुटने से मोड़ कर उन्हें स्टैंड मोड में कर लें। दोनों हाथों को अपने सिर के नीचे रख लें। इसके बाद अपनी पीठ को जमीन से थोड़ा ऊपर की ओर ले जाएं। इसे 5 सेकेंड तक होल्ड रखें। इसके बाद फिर वापस पहले की मुद्रा में आ जाएं। इसे आप 10 बार कर सकते हैं।
Image Source : acefitness
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।