आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बहुत सारे प्रोस्डेट फूड जिन्हें गलती से शाकाहारी माना जाता है। वह वास्तव में शाकाहारी है नहीं। गुमराह करने वाले लेबल और सभी सामग्री की लिस्टिंग की कमी के कारण ऐसा होता है।
आपके लिए शाकाहारी होने का क्या मतलब है? क्या इससे आपका मतलब मीट, अंडा, मछली या समुद्री आहार और जानवर के शरीर के किसी भी हिस्से से बने पदार्थ से दूरी बनाकर रखना हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बहुत सारे प्रोस्डेट फूड जिन्हें गलती से शाकाहारी माना जाता है। वह वास्तव में शाकाहारी है नहीं। गुमराह करने वाले लेबल और सभी सामग्री की लिस्टिंग की कमी के कारण ऐसा होता है। यहां पर ऐसे ही कुछ आहार की सूची दी गई है जो आपको शाकाहारी लगते हैं लेकिन वास्तव में यह ऐसे है नहीं।
Image Courtesy : Getty Images
सभी किस्मों की बीयर बराबर मात्रा में शाकाहारी नहीं होते। गिनीज बीयर में बीयर बनाने की प्रक्रिया में अवांछित कूड़े को हटाने के लिए फिश ब्लैडर का उपयोग किया जाता है। हालांकि, बीयर कंपनी, बीयर के लेबल पर इस बात का उल्लेख नहीं करते। कुछ ब्रांड यीस्ट फिल्टर करने के लिए फिश ब्लैडर को पसंद करते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
आपने चिप्स के पैकेट को खरीदते समय नुट्रिशन लेबल को पढ़ा है? अगर आपने ऐसा किया है तो आपको पता होगा कि नुट्रिशन लेबल भी कभी पौधे और पशु-आधारित एंजाइमों के बीच भेद नहीं करते। लेकिन उनकी वेबसाइज की जांच करने पर आप पाएंगे कि चीज सीजनिंग के लिए इसमें पोर्क एंजाइमों को उपयोग किया जाता है। वे BBQ स्वाद बेक्ड चिप्स में चिकन फैट का उपयोग करते हैं। हालांकि यह आपके लिए शाकाहारी चिप्स भी बनाते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ऑरेंज जूस शाकाहारी भोजन की सूची में नहीं आ सकता। लेकिन यह बात सही हैं, क्योंकि ऑरेंज जूस को हार्ट हेल्दी माना जाता है और इसे बनाते समय इसमें ओमेगा-3 के लिए एन्कोवी (नमकीन स्वाद की छोटी मछली) और सार्डिन को मिलाया जाता है। कई ब्रांड लानौलिन से ली गई विटामिन डी का उपयोग करते हैं जो भेड़ ऊन से प्राप्त होता है। इसलिए आप नॉन वेज सामग्री से बचने के लिए ताजे संतरे का जूस ले सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
मैक्सिकन आहार रंग बिरंगी ताजा सब्जियों से भरे और शाकाहारी आहार के एक शानदार विकल्प के रूप में जाने जाते है। लेकिन आपको मैक्सिकन आहार के साथ परोसे स्पेनिश चावल पर ध्यान देने की जरूरत है! क्योंकि स्पेनिश आमतौर पर चिकन स्टॉक के साथ तैयार किया जाता है। इसलिए अगली बार आर्डर देने से पहले अपने वेटर से इस बात की जांच अवश्य कर लें।
Image Courtesy : Getty Images
अगर आप मार्श मैलो के दीवाने हैं तो आपके लिए यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात हो सकती है, कि सभी मार्श मैलो शाकाहारी नहीं होते हैं। क्योंकि अधिकतर मार्श मैलो में जिलेटिन (जानवरों की खाल गलाकर बनाई गई वस्तु) होता है। इसलिए अगली बार जब भी मार्श मैलो खाये तो इस बात को ध्यान में रखें।
Image Courtesy : Getty Images
बहुत से लोग डेसर्ट के रूप में पारंपरिक मिठार्इ की बजाय चीजकेक को पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीजकेक शाकाहारी आहार नहीं है। कुछ कंपनियों चीज को केवल जिलेटिन के साथ सेट करती है। जिलेटिन रंगहीन, स्वादहीन ठोस पदार्थ है जिसका निर्माण जीव-जन्तुओं से प्राप्त उत्पादों में प्राप्त कोलेजन से किया जाता है। इसलिए खुद से बनना शाकाहारी चीजकेक पाने का सबसे अच्छा तरीका है।
Image Courtesy : Getty Images
क्या आप जानते हैं कि पैकेट या कप में खरीदें ड्राई नूडल्स भी शाकाहारी नहीं होते। पोर्क से सोडियम इनोसिनेट अम्ल का उत्पादन होता है, जिससे खाने पीने की बहुतसी वस्तुएं बनती हैं। सोडियम इनोसिनेट एक प्राकृतिक अम्ल है जिसे औद्योगिक रूप से पोर्क या फिश से प्राप्त किया जाता है| इसका उपयोग मुख्यत: स्वाद को बढाने में किया जाता है|नूडल्स में भी यह अम्ल स्वाद को बढाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। हालांकि नूडल्स के साथ मिलने वाले टेस्ट मेकर के पैकेट पर इसमें उपयोग में लिए गए पदार्थों के सम्बन्ध में कुछ नहीं लिखा होता।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।