हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर होते हैं। जैसे हमारी आंख हर चीज को पहले उल्टा देखती हैं। इसके अलावा ऐसी कई बातें हैं जो शायद हम और आप नहीं जानते।
आंखों से जुड़ी बहुत सारी बातों से हम अनजान हैं। जैसे शायद आपको यह बात मालूम नहीं होगी कि हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर होते हैं। जैसे हमारी आंख हर चीज को पहले उल्टा देखती हैं। इसके अलावा ऐसी कई बातें हैं जो शायद हम और आप नहीं जानते।
आंख के रेटिना में करीब 125 मिलियन रॉड और 7 मिलियन कोन होते हैं। रॉड से छाया और कम रोशनी में देखने में मदद मिलती है और कोन से तेज रोशनी में देखने और रंगों की पहचान करने में मदद मिलती हैं।
मनुष्य की आंखों का आकार जन्म से लेकर मृत्यु तक एक जैसा ही रहता है। परन्तु उम्र बढ़ने के साथ इसका लेंस मोटा होता जाता है। इसलिए सामान्यत: चालीस की उम्र के बाद चश्मे की जरूरत पड सकती है।
क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखें दुनिया का सबसे शानदार कैमरा है। आंख का लैंस मल्टीफोकस होता है। जिसे एडजस्ट होने में महज 2 मिली सेकेंड का समय लगता है। तभी तो कहा जाता है कि आंख जैसा कैमरा लाखों रुपये खर्च करके भी नहीं मिल सकता।
सामान्य व्यक्ति प्रति मिनट 12 बार पलकें झपकाता है। इस हिसाब से एक दिन में दस हजार बार और एक साल में (10,000,000) एक करोड़ बार पलकें झपकाता हैं।
पलकों के झपकाने से जुड़ी एक और सच्चाई से शायद आप वाकिफ नहीं होगें। वह यह कि अगर आप जिंदगी भर पलक झपकने का वक्त जोड़ेंगे तो आपको 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा।
आंखों से जुड़ी परेशानी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। उचित देखभाल से आंख 48 घंटे में कार्निया स्क्रैच को रिपेयर कर लेती हैं।
आंखों से जुड़ा यह तथ्य बहुत ही चौंका देने वाला है कि मानव की पुतली का वजन लगभग 28 ग्राम होता है।
कुछ लोगों की दोनों आंखों का रंग अलग-अलग होता है। इस परिस्थिति को हेट्रोक्रोमिया कहते है।
आंखों में मौजूद कॉर्निया के बारे में भी एक तथ्य शायद आप नहीं जानते होंगे। कॉर्निया मानव शरीर में रहने वाला एकमात्र ऐसा ऊत्तक है जिसमें कोई भी रक्त वाहिकाएं शामिल नहीं है।
आपके शरीर में मौजूद सभी मांसपेशियों में से, आपकी आंखों पर नियंत्रण करने वाली मांसपेशियां सबसे ज्यादा एक्टिव होती है।
क्या आप इस बात को जानते है कि जब नवजात शिशु रोते है तो उनके आंसू नहीं निकलते है। वह सिर्फ रोते समय आवाज से रोते हैं। जब तक वह 4 से 13 सप्ताह के नहीं हो जाते है तब तक उनके आंसू नहीं आते।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।