शादी का लड्डू खाने वाला भी पछताये और न खाने वाला भी पछताये, लेकिन क्या आप जानते हैं शादी हमारे जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाती है, इसलिए शादी में विश्वास करना बहुत जरूरी है।
शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल होता है और ऐसे लोग जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना आसानी से करते हैं, क्योंकि उनके साथ उनके पार्टनर का साथ होता है। शोध बताते हैं कि जिन बच्चों का पालन-पोषण माता-पिता दोनों मिलकर करते हैं वे सिंगल पेरेंटिंग वाले बच्चों के मुकाबले ज्यदा अच्छे होते हैं। ये बच्चे आर्थिक और सामाजिक तौर पर भी ठीक रहते हैं। शादी सिखाती है कि परिवार का क्या मदत्व होता है और इसका लालन-पालन कैसे किया जाए। इसके अलावा भी शादी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे पाठ पढ़ाती है।
Images source : © Getty Images
शादी के बाद जब कोई आपका अपना आपके साथ होता है, तो परेशानियों और चुनौतियों का आप बेहतर ढंग से सामना कर पाते हैं। यह भूमिका जीवनसाथी बेहतर ढ़ंग से निभाना सिखाता है। शादी से आप मिलकर जिम्मेदारियां उठाना सीखते हैं।
Images source : © Getty Images
मनोवैज्ञानिक कई शोधों में इस बात को साबित कर चुके हैं कि शादीशुदा लोग अकेले लोगों की तुलना में खुद को ज्यादा खुश महसूस करते हैं। बेशक, अगर चीजों को ठीक से चलाया जाए तो जीवनसाथी का मतलब है कि आपके पास जीवन भर के लिए एक दोस्त मौजूद है।
Images source : © Getty Images
शादी के बाद देर से या जल्दी ही सही, आप यह तथ्य समझने लगते हैं कि कोई भी परिपूर्ण नहीं होता। आप समझ पाते हैं कि आपसे भी गलतियां होती रहती हैं। इस तरह आप गलतियों को स्वीकारना भी सीख पाते हैं।
Images source : © Getty Images
सफल और बेहतर जीवन के लिये खुद में जरुरी बदलाव लाना बेहद जरूरी होता है। शादी के बाद आप समझ पाते हैं कि अपना नजरिया हमेशा एक जैसा नहीं रखा जा सकता है। हमेशा एक जैसा रवैया शादी की परेशानियां सुधारने में कामयाब नहीं रहता। इसलिये आप बदलाव करते रहने की बात पर गौर फरमा पाते हैं।
Images source : © Getty Images
शादी इंसान को सामाजिक बनाती है। वे लोग भी जो इंट्रोवर्ट होते हैं और लोगों से कटे-कटे से रहते हैं, शादी के बाद सामाजिक बनते हैं। शादी सिखाती है कि समाज के साथ चलना किस तरह लाभदायक हो सकता है और समाज का क्या महत्व होता है।
Images source : © Getty Images
हर रिश्ते को पनपने के लिए समय और व्यक्तिगत स्थान की जरूरत होती है। शादी के बाद आप सीख पाते हैं कि जीवनसाथी को भी सांस लेने और खुद का जीवन जाने के लिए जगह चाहिये होती है। आप समझ पाते हैं कि जरूरत से ज्यादा स्वत्वाधिकार, जलन या उत्सुकता उसकी निर्णय लेने की क्षमता पर हावी हो सकता है।
Images source : © Getty Images
शादी आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का बेहतर अहसास करना सिखाती है। आत्मविश्वास का अर्थ यह है कि कोई आपको प्यार करे इसके लिए आपको बदलने की जरूरत नहीं है। आप समझ पाते हैं कि ऐसा व्यक्ति जो आपको पूरी तरह बदलने की कोशिश करे वह आपका सच्चा साथी नहीं है।
Images source : © Getty Images
शादी के बाद आप अपने शरीर से प्यार करना सीखते हैं। आप सीख पाते हैं कि आपके शरीर को खुशी की आवश्यकता होती है, और यह केवल उपयोग करने की चीज़ नहीं होती है। आप शादी के बाद इस विषय में सकारात्मक होकर बात कर पाते हैं।
Images source : © Getty Images
शादी के बाद के पहले कुछ महीने बहुत चुनौतीपूर्ण जरूर होते हैं। ये वही वक्त होता है जब आप सीख पाते हैं कि शादी का अर्थ समर्पण नहीं बल्कि क्षमा होता है। अगर आपकी अरेंज्ड मैरेज हुई तो यह बात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।