जीवन को व्यवस्थित ढ़ंग से जीने और सही सामंजस्य के साथ जीने पर जीवन को आसान और स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
जीवन में थोड़ा सा सामंजस्य और व्यवस्था आप स्वस्थ आदतों का निर्माण करते हैं, जिससे आपको समय के साथ वजन कम करने, बेहतर लुक्स पाने और बेहतर महसूस करने में मदद मिलती है। तो चलिये जाने कि कैसे इन सरल से ट्वीक्स की मदद से कैसे स्वास्थ्य और खुशी से भरा जीवन पाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
आप प्रोटीन के साथ दिन की शुरुआत कर लंबे समय तक पेट भरा रख पाएंगे और अधिक ऊर्जावान और अधिक सतर्क महसूस कर पाएंगे। इसके लिए एक सिके हुए ब्रैड पर अंडे और नट बटर को लगाकर खाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
व्यायाम करने से पहले ग्रीन टी पियें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन अपके चयापचय को बढ़ाने में मदद करचे हैं। आप करसत करने से लगभग 10 मिनट पहले एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
लक्ष्य बनाएं कि आप दिन में कम से कम दो लोगों को तो आज मुस्काराने की वज़ह देंगे। जब आप किसी और की मुस्कान के लिए कोशिश कर रहे होते हैं तो ठीक उसी वक्त आप मुस्करा भी रहे होते हैं और मुस्कराहट बांट भी रहे होते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
किराने की सूची बनाएं और उसे अपडेट करते / करती रहें। आपको बाजार जाने पर क्या लेना है इसकी लिस्ट साथ होने पर आप बेहतर खाद्य पदार्थ ले सकते हैं और बेहतर खाना बना सकते हैं। इससे आप ओवरईटिंग से भी बचते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जब आप भूखे हों तो बाजार ना जाएं। ऐसा कर आप उल्टा-सीधा खाने से बच सकेंगे और आपकी जेब पर भी ज़ोर नहीं पड़ेगा। हां एक बात और, बाज़ार जाने से कम से कम 30 मिनट पहले कुछ स्वस्थ भोजन या नाश्ता करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अवोकेडो यह में स्वस्थ वसा और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होते हैं जो सूखी त्वचा वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और उनकी त्वचा को नमी प्रदान कर उसे कोमल और कांतिमय बनाते हैं। सलाद, सैंडविच या स्मूदी में एवोकैडो का प्रयोग करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जंक फूड आपके शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए जंक फूड को अपने खाने और रसोई दोनो से बाहर कर दें। तो बिना समय गंवाये अपनी रसोई और रेफ्रिजरेटर से जंक फूड को कूड़ेदान का रास्ता दिखायें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
दिमाग तेज़ करने वाले गेम्स जैसे किताब पढ़ कर कुछ नया ढूंडना, चैस, पज़ल सोल्व करना आदि गेम्स खेलें। इससे ना सिर्फ आपका दिमाग़ तेज़ होता है बल्कि, आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
शारीर को चलाता रहने से ना सिर्फ शरीर चुस्त रहता है बल्कि रोग भी दूर रहते हैं। इसलिए सप्ताह में कम से कम पांच दिन पार्क में टहलने जाएं, सीड़ियों का प्रयोग करें तथा जितना हो सक शरीर को चलाने की कोशिश करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जब आप लिखने की आदत डालते हैं तो ख़ुद को ज्यादा बेहतर ढ़ंग से समझ पाते हैं। आपको वाकई क्या पसंद है और वो आपके लिए कित ना बेहतर है ये आप रोज़ लिखने पर बेहतर ढ़ंग से जान पाते हैं। इसके लिए आप डायरी लिखना शुरू कर सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
वॉक करना सेहत के लिए सबसे बेहतर दवा होती है। सांस लेने के सही तरीके के साथ वॉक करने की आदत दिमाग़ और शरीर दोनों के लिए बेहद लाभकारी होती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
बहुत देर तक बैठकर काम करने वाले लोगों को हर घंटे में थोड़ा टहलना चाहिए। इससे आपका शरीर ठीक रहता है। तो काम के बीच में थोड़ा वॉक और स्ट्रेचिंग करते रहें। लंच के बाद भी थोडी देर तक वॉक ज़रूर करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अपने भोजन में सलाद को प्रभमिकता ज़रूर दें। सलाद सेहत के लिए बेहद फायदमंद होता है और सुपाच्य भी होता है। सलाद के सेवन से ना सिर्फ ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि शरीर भी एक्टिव रहता है। इसके लिए पत्तेदार साग और रंगीन सब्जियों का चयन करें। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अपने खाने के बर्तनों का आकार कम करें। इससे ना सिर्फ आप ओवर इटिंग से बच पाएंगे बल्कि समय से भी खआने की आदद बना सकेंगे।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
संगीत स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, फिर चाहे मानसिक स्वास्थ्य हो या शारीरिक। रात्री का भोजन पकाते समय शास्रीय संगीत सुने और आंदित हों। ऐसा करने से आप बेहतर खाना तो पका हा पाते हैं, साथ ही आपकी दिन भर का थकान और तनाव भी दूर हो जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
बाहर खाना खाने पर यदि भोजन ज्यादा हो तो उसे पैक करा लें। ज़बरदस्ती उसे ना खाएं। इससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और दोबारा भोजन कर अधिक ऊर्जा भी प्राप्त कर पाते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
चॉपस्टिक से खाने की आदत डाले और हफ्ते में कम से कम चार डिनर चॉपस्टिक से ही करें। इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक होती है और आपके दिमाग़ को ये फैंसला करने का समय मिल पाता है कि आपका पेट भर चुका है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अपना लंच बनाकर और पैक करके ले जाएं। इससे ना सिर्फ आपके पैसे बचते हैं बल्कि आप अपने हिसाब से पौष्टिक भोजन करते हैं और बीमारियों से खुद को दूर रख पाते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जब कभी भी आप तनाव महसूस करें तो एकांत में जाकर कुछ धीमी गहरी सांसें लें। सांस भीतर खींचें और 6 तक गिनें, फिर 6 तक गिनते हुए सांस को बाहर निकालें। ऐसा कर आपका तनाव दूर होगा और मन भी सांत होगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
कृत्रिम रूप से बनाए गए मिठे पदार्थ जैसे आइसक्रीम और कैंडी आदि से दूर रहें। इनसे आपका वज़न बढ़ता है और ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
टीवी, कंप्यूटर आदि के सामने घंटों बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है। जितना हो सके इनसे दूर रहें। इनकी जगह अच्छी आदतें डालें, जैसे किताब पढ़ें, संगीत सुनें, दोस्तों से मिलें या फिर एकांत में बैठकर विचार मंथन करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
भोजन सही समय और सही जगह पर ही करें। सोफे पर बैठकर, बिस्तर पर लेट कर या खड़े होकर खआने की आदत नुकसानदायक होती है। इसलिए खाने की टेबल पर बैठ कर ही खाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
80/20 रूल का अर्थ है कि पूरे सप्ताह में आप 80 प्रतिशत भोजन पौष्टिक और फाइबर व प्रोटीन युक्त करें और बाकी अपने स्वाद वाले 20 प्रतिशत को अपने अनुसार व्यवस्थित कर लें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अपने आहार में कच्चे नट और बीजों को शामिल करें। स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर और खनिज से भरपूर ये नट और बीज प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और ऊर्जा उत्पादन में मदद सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
लोगों की मदद करना दिल को बेहद आनंद प्रदान करता है। तो जब भी समय मिले लोगों की मदद करें। इससे आप शरीरिक रूप से सक्रिय और मानसिक रूप से स्वस्थ्य और सांत रह पाते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
रात को बिस्तर पर जाने से पहले दिम में घटी सफी छोटे-बड़े अच्छे पलों की एक लिस्ट बनाएं। इससे आपको जीवन के लिए एक सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।