अगर आप सुपर हॉट और सेक्सी दिखना चाहती हैं तो आपको अपने कपड़ों और फुटवियर के साथ-साथ अपने लिपस्टिक शेड पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
महिलाएं अक्सर हॉट और खूबसूरत दिखने के लिए अपने लुक के साथ तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती है। यह सिलसिला सर्दियों के मौसम में खासकर किया जाता है। क्योंकि सर्दियों में खुद को हॉट और सेक्सी साबित कर पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं आए दिन अपने हेयरस्टाइल के साथ छेड़छाड़ करती रहती है। क्योंकि अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए हेयरस्टाइल की भूमिका बहुत खास होती है। लेकिन यहां आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक के शेड बता रहे हैं जिन्हें लगाकर आप खुद को सुपर हॉट साबित कर सकती हैं।
Image source- Fashionfoot
लिपस्टिक का रेड शेड हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। घर में शादी हो, दोस्तों के साथ कोई पार्टी हो या फिर आॅफिस में कोई फंक्शन हो रेड कलर लगाकर आप सबसे अलग और हॉट दिखेंगी।
Image source- Thebeautyinsider
ब्राइट पिंक शेड को लड़के बहुत पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि आपका चेहरा चाहे पतला हो या फिर मोटा लिपस्टिक का ये शेड सबके चेहरे पर खूब फबता है।
Image source- Thebeautyinsider
आॅरेंज शेड को कॉलेज गर्लस खूब पसंद करती है। ये कलर इंडियन और वेस्टर्न सभी आउटफिट में जचता है। अगर आप इस शेड को लाइट कलर की जींस और डार्क कलर के टॉप या कुर्ती के साथ ट्राई करेंगी तो काफी स्टाईलिश लगेंगी।
Image source- Thebeautyinsider
यह शेड हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। ये बात जरूर है कि इस कलर को बहुत कम महिलाएं इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये शेड लगाने के बाद वाकई में बहुत डिफरंट और हॉट लुक देता है। लाइट कलर की ड्रेस के साथ अगर आप इस शेड को ट्राई करेंगी तो ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा।
Image source- Stylesweekly
अगर आप अपनी स्किन टोन को लेकर लिपस्टिक के शेड सलेक्ट करने में कन्फयूज करती हैं तो ये शेड सिर्फ आपके लिए है। ब्राइट पीच हर स्किन टोन के साथ अच्छा लगता है। बल्कि ये आपको पार्टीवियर लुक देता है। शॉट ड्रेस के साथ अगर आप इस शेड को ट्राई करेंगी तो आप खुद ही अपने आप को सबसे अलग महसूस करेंगी।
Image source- Stylesweekly
चेरी या वाइन रेड लिपस्टिक का ऐसा शेड है जिसके सामने सब कलर फेल है। सर्दियों में हम स्वेटर में लिपटे रहते हैं। अगर आप ऐसे मौसम में इस शेड को ट्राई करेंगी तो वाइन की तरह सब पर छा जाएंगी। वाइन और चेरी रेड डार्क स्किन टोन पर खूब फबते हैं।
Image source- Stylesweekly
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।