स्किम्ड दूध में वसा के अलावा शरीर को पौष्टिकता प्रदान करने वाले प्रोटीन, मिनरल और विटामिन होते हैं, नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है।
बच्चे के जन्म के बाद उसका पहला आहार दूध होता है और 6 महीने तक केवल उसे दूध पिलाया जाता है, लेकिन समय के साथ दूध पीना कम हो जाता है। कुल मिलाकर दूध एक सम्पूर्ण आहार है जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए फायदेमंद और सेहत बनाने वाला है, इसके ढेरों फायदें है। दूध में विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई दूसरे मिनरल और फैट पाया जाता है, जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा इसमें कई एंजाइम और लिविंग ब्लड सेल्स भी पाये जाते हैं। इसलिए हर रोज दूध का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
image source - getty images
क्रीम युक्त दूध की तुलना में मलाई रहित दूध पीना सेहत के लिहाज से अधिक फायदेमंद माना जाता है। यूएस के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के शोध की मानें तो स्किम दूध पीने से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के पीने का खतरा कम हो जाता है। मलाई रहित दूध में वसा की मात्रा कम होती है, यानी यह कोलेस्ट्रॉल कम करने का अच्छा आहार है। मलाई रहित दूध में फैट नहीं होता है बाकी सभी जरूरी पौष्टिक तत्व होते हैं।
image source - getty images
मलाई रहित दूध में मौजूद मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता है। अगर आप व्यायाम के बाद स्किम मिल्का का सेवन करते हैं तो इससे मांसपेशियं मजबूत होंगी। इसके अलावा इसके सेवन से कोशिकाओं में होने वाली टूट-फूट की मरम्मत के लिए शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी मिलती है। यह वर्कआउट के कारण शरीर में आई द्रवों की कमी की पूर्ति करता है।
image source - getty images
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिसे बरकरार रखने के लिए जरूरी है दूध का सेवन किया जाये। मलाई रहित दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन के साथ विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। पूरे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध का सेवन जरूरी है।
image source - getty images
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है, और 40 की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस, गाउट, गठिया आदि के होने की आशंका बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप रोज एक गिलास मलाई रहित दूध का सेवन करते हैं तो ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका कम हो जाती है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और फॉस्फोरस दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन कैसीन हमारे दांतों के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि यह दांतों के इनेमल पर पतली परत बना लेता है, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
image source - getty images
दिमाग को स्वस्थ और तेज बनाये रखने के लिए स्किम्ड दूध का सेवन कीजिए। दिमाग को चुस्त बनाए रखने के लिए रोजाना एक गिलास दूध का सेवन फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपकी दिमागी क्षमता तेज होगी। यह कई अध्ययनों में साबित भी हो चुका है कि दूध न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि इससे बुद्धि पर सकारात्मक असर पड़ता है और मानसिक क्षमता बढ़ती है।
image source - getty images
वर्तमान अनियमित दिनचर्या और अस्वस्थ खानपान के साथ काम की अधिकता के कारण तनाव आना लाजमी है। इससे बचने के लिए स्किम्ड मिल्क का सेवन कीजिए। रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने से मांसपेशियों और नसों को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है। इससे तनाव दूर होता है।
image source - getty images
स्किम्ड दूध का सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आता है। दरअसल स्किम्ड दूध में कैल्शियम, प्रोटीन व चिकनाई होती है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एक्सफोलेंट और एंजाइम की तरह काम करता है, जो त्वचा को कोमल बनाने का काम करता है। इसमें एमिनो एसिड होता है, जो चेहरे को नमी प्रदान करता है।
image source - getty images
सामान्य दूध में फैट अधिक होता है जिसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और परिणाम स्वरूप वजन भी बढ़ता है। जबकि स्किम्ड दूध में फैट न के बराबर होता है जो और सभी पौष्टिक तत्व होते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद है। इसके अलावा कैंसर से बचाव, दिल की बीमारियों से बचाव, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दूध का सेवन कीजिए।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।