शरीर में कुछ आवश्यक अमीनो एसिड भी पाये जाते हैं जिसमें से एक थ्रेओनीन भी है, यह शरीर के लिए उपयोगी होता है, थ्रेओनीन से भरपूर आहारों के बारे में जानने के लिए विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
थ्रेओनीन एक अमीनो एसिड होता है जो शरीर में प्रोटीन के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। ये शरीर मे कोलोजन बनाता है और दिल मे मसल कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। थ्रेओनीन पाचन एंजाइम उत्पादन को भी बढ़ाता है। शरीर मे थ्रेओनीन की मात्रा को संतुलित बनाने के लिए इससे भरपूर आहारों का सेवन करना चाहिए। ये आपके शरीर मे मौजूद प्रोटीन को सही ढंग से संचालित करते है। थ्रेओनीन युक्त आहारों के बारे में विस्तार से जानें।
Image Courtesy@Gettyimages
सोयाबीन विश्वभर मे खाई जानी वाली सब्जी होती है। वैसे तो इसे प्रोटीन का स्रोत माना जाता है। इसमे रोस्टेड बीफ की मात्रा के समान ही थेरोनिन पाया जाता है इसमे 164 प्रतिशत थ्रेयोनाइन आरडीआई होता है।
Image Courtesy@Gettyimages
पका हुआ पोर्क प्रोटीन का ही स्रोत होता है, इसमे कई आवश्यक अमीनो एसिड पाये जाते है। जिसमे से एक थ्रेओनीन होता है। पके हुए पोर्क में 132 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है।
Image Courtesy@Gettyimages
प्रोटीन के मुख्य स्रोत मे से एक रोस्टेड बीफ भी होता है। रोस्टेड बीफ कई तरह के अमीनो एसिड से भरा हुआ होता है। इसमे 165 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है।
Image Courtesy@Gettyimages
पार्मिज़ैन चीज लोगों के बीच काफी पापुलर है। ये अमीनो एसिड से भरपूर होता है। इसमे 125 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है। शैलफिश में भी 105 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है।
Image Courtesy@Gettyimages
पका हुआ चिकन ब्रीस्ट ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है ये प्रोटीन से भी भरा हुआ होता है। ये भी कई अमीनो एसिड को बूस्ट करता है। इसमे 137 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है।
Image Courtesy@Gettyimages
विश्व के कई कोनों मे लैंब लिवर को बड़े ही चाव से खाया जाता है। हालांकि कई लोग मीट मे अंगो को खाना पंसद नहीं करते पर फिर भी लैंब का लिवर खाते है। लैंह का लिवर प्रोटीन का मुख्य स्रोत है और इसमे 126 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है।
Image Courtesy@Gettyimages
मुख्यत सभी ओमेगा 3 से भरपूर मछलियां थ्रेओनिन और प्रोटीन की स्रोत मानी जाती है। सालमन में भी अमीनो एसिड पाया जाता है।इसमे 122 प्रतिशत थ्रेओनीन आरडीआई पाया जाता है।
Image Courtesy@Gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।